TV Couple Marriage Struggles: टीवी के पावरफुल कपल कहे जाने वाले रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला आज एक खुशहाल परिवार है. रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला अपनी जुड़वा बेटियों के साथ जब नजर आते हैं तो फैंस उनका बलाएं उतारने लगते हैं. लेकिन क्या जानते हैं कि एक समय ऐसा था कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का रिश्ता तलाक के फैसले तक पहुंच गया था. जिसका खुलासा रुबीना ने ‘बिग बॉस’ में किया था. लेकिन बिग बॉस के घर में दोनों का टूटता रिश्ता सवर गया और दोनों ने तलाक ना लेने का फैसला किया.
हाल ही में अभिनव और रुबीना ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपने तलाक के फैसले पर बात की. अभिनव ने कहा, ‘हम अपने रास्ते अलग करने वाले थे. यह बहुत क्लियर था कि हमारे लिए कोविड का समय काफी डरावना था. अगर हम अलग हो गए होते तो फिर हम शो का हिस्सा नहीं बनते. अगर हम शो में जीत भी जाते तो इसके बारे में बात नहीं करते. लेकिन फैमिली के दो मेंबर्स ऐसे हैं जिन्होंने हमारी शादी को बचाया है. वो हैं रुबीना की मां और मेरा भाई. उन दोनों ने ही हमसे कहा, ‘इतनी छोटी चीजों पर क्यों लड़ते रहते हो? जाओ और एक दूसरे से बात करो. रुबीना और मैं अपनी ईगो में बैठे रहते थे. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…