Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhamaal 4: वीकेंड के बाद धीमी हुई ‘धमाल 4’ की रफ्तार, जानें चौथे दिन कैसा रहा फिल्म का हाल

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4: शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिन पूरे कर लिए हैं. वीकेंड के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई.

---विज्ञापन---

Dhamaal 4
Dhamaal 4

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धमाल 4’ इन दिनों सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा रही है. 10 जुलाई को रिलीज हुई इस कॉमेडी फिल्म ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कलेक्शन किया. इसके बाद वीकेंड पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई तय की. आइए इसके चौथे दिन यानी सोमवार की कमाई के बारे में जानते हैं.

सोमवार को धीमी पड़ी ‘धमाल 4’

इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी इस कॉमेडी फिल्म ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन यानी रविवार को 28.50 करोड़ रुपये की कमाई की. अब बात करें चौथे दिन सोमवार की कमाई के बारे में तो, ‘धमाल 4’ ने ₹6.16 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹85.27 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹71.16 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

---विज्ञापन---

धमाल फ्रैंचाइजी

रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाल 4 का बजट करीब 200 करोड़ रुपये है. ये फिल्म धमाल फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म है. पहली फिल्म साल 2007 में आई थी. दूसरी फिल्म ‘डबल धमाल’ साल 2011 में आई. इसके बाद तीसरी ‘टोटल धमाल’ साल 2019 में रिलीज हुई थी और अब धमाल 4 सिनेमाघरों में छाई हुई है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म ‘धमाल 4’ की तो कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में अजय देवगन, अंजलि आनंद, रितेश देखमुख, रवि किशन और संजय मिश्रा जैसे सितारे हैं. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म के सामने ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ से टक्कर मिल रही है. मगर, दोनों ही फिल्में इसके सामने दम नहीं दिखा पाई हैं. ‘धमाल 4’ की कहानी समुद्र में खजाने के खोजने की है. अलग-अलग लोगों को इस खजाने के बारे में पता चलता है और वो इसकी खोज में निकल पड़ते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 13, 2026 09:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola