---विज्ञापन---
करणवीर बोहरा और तीजय सिद्धू शादी के 20 साल बाद हो रहे अलग? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
Karanvir Bohra And Teejay Sidhu Divorce Rumours:टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर करणवीर बोहरा पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी पत्नी तीजय सिद्धू के साथ रिश्ते में खटास और तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं. अब इन खबरों पर पहली बार करणवीर बोहरा ने अपना रिएक्शन दिया है. हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि वह फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात नहीं करना चाहते.
क्या अलग हो रहा पॉपुलर कपल?
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब करणवीर से उनकी शादीशुदा जिंदगी और तलाक की अफवाहों के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेहद शांत अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते. उनका मानना है कि अगर कोई व्यक्ति किसी विषय पर बात नहीं करना चाहता, तो उसकी उस इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए.
क्या बोले करणवीर?
सोशल मीडिया पर लगातार हो रही चर्चाओं और ट्रोलिंग को लेकर भी करणवीर ने खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, 'मैं किसी भी बात को खुद पर हावी नहीं होने देता. लोग इंटरनेट पर क्या लिख रहे हैं, उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता. अगर कोई बुरा या कड़वा भी लिखता है, तो मैं उसे दिल पर नहीं लेता.' एक्टर का कहना है कि उन्होंने खुद को इस तरह तैयार किया है कि बाहरी बातें उनकी मानसिक शांति को प्रभावित न करें.
करियार को लेकर खुलासा
करणवीर ने अपने करियर को लेकर भी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब एक साल पहले अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है और अब सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं रहना चाहते. वह माइक्रो-ड्रामा प्रोजेक्ट्स बना रहे हैं, उन्हें डायरेक्ट भी कर रहे हैं और उनमें अभिनय भी कर रहे हैं. उनके मुताबिक, समय के साथ कलाकारों को अपने काम का दायरा बढ़ाना चाहिए और यही वजह है कि उन्होंने नए क्षेत्रों में कदम रखा.
इन शोज का मिला था ऑफर
इंटरव्यू के दौरान करणवीर ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें टीवी के दो बड़े शो 'नागिन' और 'ये है मोहब्बतें' ऑफर हुए थे, लेकिन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से वह इनका हिस्सा नहीं बन सके. उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें इस बात का अफसोस होता है.
इन शोज से पाई शोहरत
'कसौटी जिंदगी की', 'शरारत', 'कबूल है' और 'नागिन 2' जैसे कई पॉपुलर शोज में काम कर चुके करणवीर का मानना है कि 'बिग बॉस', 'खतरों के खिलाड़ी', 'नच बलिए', 'झलक दिखला जा' और 'लॉक अप' जैसे रियलिटी शोज ने दर्शकों को उनके असली व्यक्तित्व से रूबरू कराया. उनके अनुसार, लोग अब उन्हें सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक पिता, दोस्त और इंसान के रूप में भी जानते हैं.
3 बेटियों के पेरेंट्स है कपल
बता दें कि करणवीर बोहरा और तीजय सिद्धू ने साल 2006 में शादी की थी और आज दोनों तीन बेटियों के माता-पिता हैं. फिलहाल, तलाक की चर्चाओं के बीच करणवीर ने निजी जिंदगी पर चुप्पी जरूर साध रखी है. लेकिन उनका साफ इशारा है कि वह अफवाहों को अपनी जिंदगी पर हावी नहीं होने देते.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.