---विज्ञापन---
Tejasswi Prakash संग शादी की खबरों के बीच Karan Kundra को सताई होने वाले बच्चों की चिंता? बोले-‘यह जिम्मेदार…’
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट लव्ड कपल में से एक हैं. वह अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. दोनों की मुलाकात और प्यार बिग बॉस के दौरान परवान चढ़ा था और इन दिनों वे देसी ब्लिंग नाम के शो में साथ नजर आ रहे हैं. इस शो के दौरान कहा जा रहा है कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने सगाई कर ली है. इतना ही नहीं हाल ही में करण ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि जैसे वह तेजस्वी के पेरेंट्स बन गे हैं, जिससे उन्हें अपने बच्चों के बाद की जिम्मेदारी की चिंता सता रही है.
बच्चों की जिम्मेदारी पर बोले करण कुंद्रा
दरअसल, शो के एक एपिसोड में करण कुंद्रा ने कहा, " जब बात पति पत्नी की आती है, तो आपको पति और पत्नी दोनों की भूमिका निभानी पड़ती है. मैं बस इतना चाहता हूं कि वह, शायद थोड़ी समझदार हो जाए. कम एक्सपेक्टेशन रखे. मैं तुम्हारे लिए सब कुछ नहीं कर सकता.
तेजस्वी की देखभाल करते हैं करण
उन्होंने आगे कहा, " एक बेवकूफी भरा उदाहरण ले लीजिए, अगर आप 4 बजे आ रही हैं, तो आपने यह जिम्मेदारी मुझ पर छोड़ दी है कि मैं आपको लेने के लिए किसी का इंतजाम करूं. अगर मैं भूल जाऊं तो? मैं मैनेजर हूं. मैं सचमुच उसकी देखभाल कर रहा हूं.
नेहा धूपिया के पॉडकास्ट में पहुंचे करण और तेजस्वी
बता दें कि करण कुंद्रा ने देसी ब्लिंग में तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज किया और इसी शो के दौरान दोनों ने सगाई की. इतना ही नहीं इस सगाई के बाद दोनों ही नेहा धूपिया के पॉडकास्ट में भी नजर आए. जहां उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की.
करण ने लिव इन रिलेशनशिप पर कही ये बात
करण ने पॉडकास्ट के दौरान तेजस्वी के परिवार और अपनी मां के लिव इन रिलेशनशिप के रिएक्शन को लेकर बात की. उन्होंने कहा, " उनकी मां ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर बिल्कुल भरोसी नहीं है और मुझे उनके बारे में सोचने के लिए समय लेना चाहिए. क्योंकि वह ठीक नहीं है. उनके पिता को हमारे रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं थी.
तेजस्वी की मां ने दी थी लिव इन रिलेशनशिप की परमिशन
इस बीच तेजस्वी ने कहा, " वह यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि वह कंफर्टेबल फील करें. मेरी मां ने ही जोर दिया कि शादी का फैसला करने से पहले हमें लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहिए. बहुत लोग इसके खिलाफ हैं, लेकिन मेरी मां का मानना है कि हमें साथ रहकर देखना चाहिए. बता दें कि अब फैंस को तेजस्वी और करण की शादी की बेसब्री से इंतजार है.