Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

14 साल बाद पत्नी माही विज से तलाक, बेटी तारा से दूर रह रहे जय भानुशाली, अब करेंगे दूसरी शादी?

---विज्ञापन---

Jay Bhanushali Mahi Vij: जय भानुशाली और माही विज की जोड़ी कभी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती थी. लेकिन इस साल की शुरुआत में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेकर अपने 14 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया. इस खबर ने फैंस को काफी हैरान किया था. अब तलाक के कुछ समय बाद जय भानुशाली ने पहली बार अपनी बेटी तारा और अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की है.

क्या बोले जय भानुशाली?

हाल ही में जय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'आस्क मी एनीथिंग' (Ask Me Anything) सेशन रखा. इस दौरान फैंस ने उनसे कई निजी सवाल पूछे, जिनका उन्होंने बेहद ईमानदारी और मजाकिया अंदाज में जवाब दिया.

---Advertisement---

फैंस ने क्या पूछा सवाल?

एक फैन ने पूछा कि तलाक के बाद उनकी बेटी तारा किसके साथ रहती है. इस पर जय ने बताया कि तारा ज्यादातर अपनी मां माही विज के साथ रहती है. हालांकि, वह भी अपनी बेटी के साथ खूब समय बिताते हैं और दोनों के बीच बेहद खास रिश्ता है. जय अक्सर सोशल मीडिया पर भी तारा के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों की झलक शेयर करते रहते हैं.

लव लाइफ पर जय का जवाब

वहीं, एक दूसरे फैन ने उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल किया. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है, तो जय ने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'क्यों दुखती नस दबा रहे हो? इमरान हाशमी वाले मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा हूं.' उनके इस जवाब ने साफ कर दिया कि फिलहाल उनकी जिंदगी में किसी नए रिश्ते की एंट्री नहीं हुई है और वह अभी सिंगल हैं.

---Advertisement---

14 साल बाद एक-दूसरे से अलग हुए जय-माही

जय और माही ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में शादी की थी. शादी के बाद दोनों टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल रहे. हालांकि, वक्त के साथ दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. तलाक के बावजूद दोनों अपनी बेटी तारा की परवरिश मिलकर कर रहे हैं और एक-दूसरे के साथ सम्मानजनक रिश्ता बनाए हुए हैं.

वर्क फ्रंट पर जय

वर्क फ्रंट की बात करें तो जय भानुशाली टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शोज में अभिनय किया है और कई बड़े रियलिटी शोज को होस्ट भी किया है. इसके अलावा वह सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' का भी हिस्सा रह चुके हैं.

---Advertisement---

छोटे पर्दे के चहेते एक्टर हैं जय

छोटे पर्दे के साथ-साथ उन्होंने फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई है. आज भी जय की बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके चाहने वाले उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर अपडेट का इंतजार करते हैं.

First published on: Jul 12, 2026 11:33 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola