---विज्ञापन---

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी की ये क्यूट हसीना भी होंगी रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा, बोलीं- मुझे डर…

---विज्ञापन---

TV Actress Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन के आगाज की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. शो के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स केप-टाउन पहुंच चुके हैं. हर बार की तरह इस बार भी शो में कई फीमेल स्टार हिस्सा लेंगी. इन्हीं में से एक टीवी की क्यूट एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन भी हैं. हाल ही में जैस्मीन ने इस शो लेकर अपनी एक्साइटमेंट को जाहिर किया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

क्यां बोलीं जैस्मीन भसीन?

  पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में जैस्मीन भसीन ने कहा, 'यह कभी आसान नहीं होता. मुझे पानी, ऊंचाई और खतरनाक कीड़ों से जुड़े स्टंट्स के बारे में पता है, लेकिन आपको यह नहीं पता होता कि असल चुनौती क्या होगी. इसलिए, हमेशा सामने आने वाला टास्क मुश्किल होता है. आपका दिमाग कभी भी इन चैलेंजेस का सामना करने के लिए तैयार नहीं होता.'

---Advertisement---

मैं ट्रॉफी जीतना...

जैस्मीन भसीन ने आगे कहा, 'मैं ट्रॉफी जीतना चाहूंगी, लेकिन यह सब स्टंट पर निर्भर करता है. यह नया सीजन है, इसलिए नए स्टंट होंगे और मुझे डर भी लग रहा है. मेरे लिए इस शो में वापस आना आसान नहीं था.'

मेरा सबसे बड़ा डर...

जैस्मीन भसीन ने आगे अपने करियर और सबसे डर के बारे में बताते हुए कहा, 'मैंने अपने करियर बहुत कुछ हासिल किया है. इसके लिए मुझे बहुत मेहनत, संघर्ष, त्याग, धैर्य, खून-पसीना बहाना पड़ा है. इसलिए, मेरा सबसे बड़ा डर यह है कि कहीं मैं अपने काम के लिए मिले सम्मान और सराहना को खो न दूं.'

---Advertisement---

'खतरों के खिलाड़ी' का पहले भी रह चुकी हैं हिस्सा

बता दें कि जैस्मीन भसीन इससे पहले भी 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9' का हिस्सा रही थीं, जिसमें उन्होंने 7वां स्थान हासिल किया था. इसके बाद वो 'मेड इन इंडिया: खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा रही थीं, जिसमें उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया था. अब फिर से इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं. उनका मानना है कि वो इस ट्रॉफी जीतेंगी.

First published on: May 22, 2026 08:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.