Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

खतरे में गौरव खन्ना! KKK 15 में स्टंट कर गंभीर रूप से हुए घायल, फैंस को सताई चिंता

टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी चोट है, जिसकी तस्वीरें खुद उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है, और होने वाली तकलीफ को भी बयां किया है. जी हां 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' और 'बिग बॉस 19' का खिताब जीतने के बाद गौरव खन्ना अब रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे हैं. जहां एक खतरनाक स्टंट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं, जिसकी झलक देख खुद फैंस को उनकी सेहत की चिंता सता रही है.

टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी चोट है, जिसकी तस्वीरें खुद उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है, और होने वाली तकलीफ को भी बयां किया है. जी हां 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' और 'बिग बॉस 19' का खिताब जीतने के बाद गौरव खन्ना अब रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे हैं. जहां एक खतरनाक स्टंट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं, जिसकी झलक देख खुद फैंस को उनकी सेहत की चिंता सता रही है.

गौरव खन्ना को लगा चोट

गौरव खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी पीठ पर स्टंट के दौरान आई चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि जब उन्होंने टीवी पर यह स्टंट दोबारा देखा तो उन्हें फिर वही दर्द महसूस हुआ. गौरव ने इसे अपने जीवन के सबसे दर्दनाक एक्सपीरियंस में से एक बताया. उन्होंने यह भी कहा कि इस टास्क में उनके साथ मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स को भी काफी फिजिकल तकलीफ झेलनी पड़ी.

---Advertisement---

खुद फैंस को दिखाई चोट

शो में आने से पहले ही गौरव के परिवार को उनकी सेफ्टी की चिंता थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वह 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा बनें. उन्हें डर था कि शो में होने वाले जोखिम भरे स्टंट उनके बेटे को चोट पहुंचा सकते हैं. गौरव ने कहा कि उनकी मां लगातार स्टंट्स की सुरक्षा और शूटिंग की व्यवस्था को लेकर सवाल करती रहती थीं. उनका मानना है कि किसी भी मां के लिए अपने बच्चे को ऐसे खतरनाक हालात में देखना आसान नहीं होता.

गौरव खन्ना को क्यों बनाया निशाना?

चोट की खबरों के बीच गौरव खन्ना एक विवाद की वजह से भी चर्चा में हैं. शो की प्रतियोगी शगुन शर्मा ने उन पर बुलिंग का आरोप लगाया है. एक इंटरव्यू में शगुन ने कहा कि वह गौरव से दोबारा कभी नहीं मिलना चाहेंगी. उनके मुताबिक, जब भी कोई कंटेस्टेंट किसी टास्क को बीच में छोड़ देता था, तो गौरव खास तौर पर उन्हें निशाना बनाते थे और उन्हें कमजोर कहते थे.

---Advertisement---

शगुन ने रिएलिटी शोज पर क्या कहा?

हालांकि, शगुन ने यह भी माना कि रिएलिटी शोज में कई बार लोगों का व्यवहार अलग नजर आता है, इसलिए वह यह नहीं कह सकतीं कि गौरव असल जिंदगी में भी वैसे ही हैं. 'खतरों के खिलाड़ी 15' का यह सीजन शुरुआत से ही रोमांच और विवाद दोनों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है.

शो के दमदार कंटेस्टेंट

शो में गौरव खन्ना के अलावा अविका गौर, रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन, करण वाही, रित्विक धनजानी, अविनाश मिश्रा, हर्ष गुजराल, विशाल आदित्य सिंह, ओरी, फरहाना भट और शगुन शर्मा जैसे कई पॉपुलर सितारे भी नजर आ रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि चोट और विवादों के बीच गौरव इस चैलेंजिंग सफर को कैसे आगे बढ़ाते हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 03, 2026 04:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola