Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan के नाम पर Tejasswi Prakash के साथ बदतमीजी ! आग-बबूला हो गए फैंस! जानिए मामला

'प्लेग्राउंड सीजन 5' में तेजस्वी प्रकाश के साथ एक कंटेस्टेंट की तीखी बहस चर्चा का विषय बन गई। कंटेस्टेंट ने पहले उन्हें नजरअंदाज किया और फिर 'बिग बॉस 15' के एक पुराने वीडियो का जिक्र करते हुए सलमान खान के नाम पर उन पर तंज कसा। इस पर तेजस्वी ने बेबाक जवाब देते हुए कहा कि बिना किसी को जाने या उसका काम देखे राय बनाना गलत है। उन्होंने महिलाओं के प्रति कंटेस्टेंट के रवैये पर भी सवाल उठाए। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 3, 2026 17:19
Share :
Tejasswi Prakash

टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 15’ विनर तेजस्वी प्रकाश इन दिनों गेमिंग रियलिटी शो ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वजह उनका गेम नहीं, बल्कि शो में एक कंटेस्टेंट के साथ हुई तीखी बहस है। कंटेस्टेंट ने पहले तेजस्वी को पूरी तरह नजरअंदाज किया और बाद में सलमान खान का नाम लेकर उन पर टिप्पणी कर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। दरअसल, ऑडिशन के दौरान कंटेस्टेंट ने एल्विश यादव और आरुष भोला से तो बातचीत की, लेकिन तेजस्वी से बात नहीं की। जब एक्ट्रेस ने इसकी वजह पूछी, तो उसने कहा कि उसने कभी उनका कोई शो नहीं देखा। इसके बाद कंटेस्टेंट ने ‘बिग बॉस 15’ के एक पुराने वीडियो का जिक्र करते हुए दावा किया कि तेजस्वी सलमान खान के सामने जरूरत से ज्यादा क्यूट बनने की कोशिश कर रही थीं, जिस पर उन्हें फटकार मिली थी। कंटेस्टेंट की इस टिप्पणी पर तेजस्वी ने शांत लेकिन बेबाक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बिना किसी का काम देखे या उसे जाने, उसके बारे में राय बनाना गलत है। साथ ही उन्होंने कंटेस्टेंट के महिलाओं के प्रति रवैये पर भी सवाल उठाए और कहा कि किसी महिला पर इस तरह की निजी टिप्पणी करना बिल्कुल भी सही नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जहां कई लोग तेजस्वी के समर्थन में नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 03, 2026 05:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola