Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘उसे मर्द होने का घमंड…’ एलायंस से बाहर होने के बाद डॉली जावेद ने उगला कुशाल टंडन के लिए जहर

---विज्ञापन---

Dolly Javed Slams Kushal Tandon: प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो 'एलायंस' से बाहर हुई कंटेंट क्रिएटर डॉली जावेद एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. डॉली जावेद को कुशल टंडन के साथ गठबंधन के गेमप्ले के कारण शो से बाहर होना पड़ा. अब शो से एलिमिनेट होने के बाद डॉली जावेद ने खुलकर कुशल टंडन पर अपनी भड़ास निकाली है. इस दौरान डॉली जावेद ने कुशल टंडन को घमंडी और बूढ़ा आदमी तक कहा. चलिए आपको बताते है कि डॉली जावेद ने क्या कुछ कहा है.

घमंडी और टॉक्सिक इंसान...

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में डॉली ने बताया कि 'एलायंस' के घर में जब कुशाल ने उन पर हावी होने की कोशिश की, उसके बाद से वो घर में काफी उदास थीं. उन्होंने आगे बताया कि कुशाल एक घमंडी और टॉक्सिक इंसान है. उन्होंने ये भी कहा कि 'एलायंस' में कुछ ऐसे लोग हैं, जो खुद दिमाग नहीं लगाते, सिर्फ कुशाल के कहने पर फैसले लेते हैं.

---Advertisement---

मैं कितना बड़ा मास्टरमाइंड...

कुशाल पर अपनी भड़ास निकालते हुए डॉली ने कहा, 'काश मेरे पास कुशल के लिए सिर्फ एक ही टैग होता, लेकिन मेरे पास तो बहुत सारे हैं: बचकाना, धमंडी, टॉक्सिक, और बूढ़ा आदमी. मुझे लगता है कुशल के पास इतना खाली समय इसलिए है क्योंकि उसने कुछ काम किया ही नहीं है. वह यह सोचकर अपने घमंड को बढ़ा रहे हैं कि मैं कितना बड़ा मास्टरमाइंड हूं.'

मुझसे 20 साल बड़ा...

डॉली ने आगे कहा, 'मैं एक आदमी से झगड़ रही थी, जो मुझसे 20 साल बड़ा था, और यह आदमी मुझसे झगड़ा कर रहा था. घर में किसी ने मेरा साथ नहीं दिया. उसने मेरे परिवार के बारे में बुरा-भला कहा, और लोग मुझे चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं. किसी ने उसे कुछ नहीं कहा, लेकिन पीठ पीछे मुझसे कहते थे, 'तुम्हारी बात तो सही थी, लेकिन तुम्हारा लहजा गलत था.'

---Advertisement---

उसे मर्द होने का घमंड...

डॉली ने आगे कहा, 'जैसा जैसा कुशाल की उम्र खराब हो रही है, उसका दिमाग छोटा होता जा रहा है. उसको लगता है बिग बॉस चल रहा है और वो इसके होस्ट सलमान खान हैं, पर वो नहीं हैं. उन्हें लगता है कि उनके ग्रुप में हर कोई अच्छा है और मैं घटिया हूं. क्योंकि मैं कंटेंट क्रिएटर हूँ, एक्टर नहीं. कुशल को आदमी (मर्द) होने का घमंड है. उम्मीद है कि अगले जन्म में वह औरत बनकर पैदा हो.'

First published on: Jul 11, 2026 10:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola