---विज्ञापन---
तारक मेहता से बाहर होंगे जेठालाल? दिलीप जोशी ने वायरल खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dilip Joshi Breaks Silence on TMKOC Exit Rumors: टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर खबरें आ रही हैं कि जेठालाल उर्फ एक्टर दिलीप जोशी अब इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे. कई रिपोर्ट में तो कहा गया है कि दिलीप जोशी खुद इस शो को छोड़ने वाले हैं. इसी बीच इन सभी खबरों और अफवाहों को लेकर खुद दिलीप जोशी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है.
दिलीप जोशी ने तोड़ी चुप्पी
दिलीप जोशी ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ये सभी बातें बकवास हैं. दिलीप जोशी ने हाल ही में शो के सेट पर मीडिया से बात करते हुए इन सभी खबरों सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने इन सभी खबरों को बकवास और मनगढ़ंत बताया है.
लोग व्यूज के लिए...
दिलीप जोशी ने कहा, 'आजकल लोग व्यूज के लिए कुछ भी मनगढ़ंत कहानी छाप देते हैं. मैं सभी मीडिया हाउस और न्यूज़ एजेंसीज से एक बात कहना चाहता हूं कि कुछ भी पब्लिश करने से पहले प्लीज उस शो के प्रोडक्शन हाउस या उस एक्टर से सभी बातें कन्फर्म कर लिया करें.
4750 से ज्यादा एपिसोड्स...
दिलीप ने आगे कहा, 'मैं इस बात के लिए शुक्रगुजार हैं कि मैं एक ऐसे शो का हिस्सा हैं जो सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है. एक कॉमेडी टीवी शो का 18 सालों तक चलना अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है. आज हम लोगों ने 4750 से ज्यादा एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं.'
मैं भगवान का...
दिलीप ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, 'मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि हम सब लोग आज भी उसी जुनून और एक्साइटमेंट के साथ अपनी शूटिंग का काम पूरा करते हैं. हम सभी लोगों को हंसाने की कोशिश करते हैं.' बता दें कि हाल ही में शो के प्रोड्यूसर ने भी कहा था कि दिलीप जोशी कहीं नहीं जा रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.