Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सुहागरात पर दूल्हे ने खाया कॉकरोच… बंगाली सीरियल के प्रोमो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

---विज्ञापन---

Groom Eats Cockroach on First Night: इस समय इंटरनेट पर एक बंगाली सीरियल के एक प्रोमो ने खलबली मचा रखी है. सोशल मीडिया पर लोग इस टीवी शो के प्रोमो तेजी से शेयर करते हुए इसके मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं. ध्रुबा ज्योति सरकार और संगति बनर्जी स्टारर इस बंगाली टीवी शो के एक एपिसोड प्रोमो में ली कैरेक्टर को सुहागरात के समय कॉकरोच खाते दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद अब लोग इस शो के मेकर्स को खूब ट्रोल कर रहे हैं. चलिए आपको इस पूरे मामले के बारे में बताते हैं, साथ ही ये जानेंगे कि लोगों का इस पर किस तरह का रिएक्शन था.

सुहागरात की कहानी

इंटरनेट पर जिस सीरियल का प्रोमो वायरल हो रहा है, उसका नाम 'कमला निवास' है, जो जी बांग्ला पर प्रसारित होने वाला एक रोमांटिक फेमिली ड्रामा टीवी शो है. विवादों के घेरे में आए शो 'कमला निवास' के वायरल की कहानी सुहागरात के इर्द-गिर्द घूमती है.

---Advertisement---

क्या है सुहागरात वाले सीन में?

'कमला निवास' के वायरल सीन में दूल्हे का किरदार निभाने वाले एक्टर अपनी पत्नी के साथ कमरे में आता है. सुहागरात पर जब वो एक-दूसरे से बात कर रहे होते हैं, तभी पत्नी के पैर पर एक कॉकरोच काट लेता है. जिससे दुल्हन चिल्ला पड़ती है. इसके बाद दूल्हा गुस्से में कॉकरोच को उठाता है और दूध में डूबा कर उसे खा लेता है. क्योंकि उस कॉकरोच ने उनके प्राइवेट टाइम में खलल डालते की गलती की थी. ये देखने के बाद उसकी पत्नी चौंक जाती है.

कॉकरोच खा लिया...

'कमला निवास' के इस वायरल सीन ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी. कई लोगों ने इस सीन पर कमेंट करते हुए इसकी आलोचना की है. जैसे एक यूजर ने लिखा, 'यह सीन उन्हें हिंदी शो 'सौभाग्यवती भव' की याद दिलाता है, जिसमें करणवीर बोहरा का किरदार विराज डोबरियाल ने भी कॉकरोच खा लिया था.' एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा था, 'कॉकरोच नहीं... ओरियो बिस्किट है.'

---Advertisement---

कॉकरोच वाले सीन...

एक दूसरे यूजर ने कहा, 'आजकल टीवी शो में क्या-क्या दिखाया जा रहा है? ये सब कैसे समझ में आ रहा है?' एक और यूजर ने लिखा, 'क्या वो सच में प्यार जताने के लिए कॉकरोच खा रहा हैं? मुझे हंसना चाहिए या रोना चाहिए?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कॉकरोच वाले सीन को छोड़कर सब कुछ बढ़िया था.'

First published on: Jun 28, 2026 10:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola