Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Welcome To The Jungle की कमाई में आई तेजी, संडे को फिल्म ने किया धुआंधार कलेक्शन

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा रही है. संडे को भी फिल्म ने शानदार कमाई तय की.

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3: मल्टीस्टारर अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle Collection) को रिलीज हुए अब 3 दिन हो गए हैं. 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. पेड प्रीव्यू में ही इसने शानदार कमाई कर ली थी और अब वीकेंड पर भी कमाल दिखा रही है. अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. आइए इसके तीसरे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

रिलीज से पहले फिल्म के पेड प्रीव्यू रखे गए, जिससे इसने 3.75 करोड़ की कमाई की. इसके बाद फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की जबकि दूसरे दिन इसके कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई और फिल्म ने 20.00 करोड़ की कमाई की.

---विज्ञापन---

तीसरे दिन की कमाई

अब बात करें तीसरे दिन की तो, ‘वेलकम टू द जंगल’ (वेलकम 3) ने तीसरे दिन ₹24.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹76.50 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹63.75 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने तीसरे दिन ₹6.00 करोड़ कमाए, जिससे उसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹16.70 करोड़ हो गया है. इस तरह, दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹93.20 करोड़ तक पहुंच गया है.

Welcome to the Jungle
Welcome to the Jungle

फिल्म में दर्जनभर कलाकार

बात करें फिल्म की तो, ‘वेलकम टू द जंगल’ एक जबरदस्त कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. इसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला जैसे शानदार कलाकार शामिल है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 28, 2026 09:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola