---विज्ञापन---
एक्टिंग छोड़ चुकी टीवी की ये एक्ट्रेस ने 10 रुपये की फिटकरी से चला रही करोड़ों का बिजनेस, खड़ी कर ली इतनी बड़ी कंपनी
फिल्म इंडस्ट्री की तमाम ऐसी हसीनाएं हैं, जो एक्टिंग के अलावा करोड़ों का बिजनेस चलाती हैं. जिसमें से कटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट तक शामिल हैं. हालांकि टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस भी किसी से कम नहीं है. टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया भी ब्यूटी ब्रांड की मालकिन हैं, जो कि आज इंडिया के टॉप ब्रांड्स में शुमार हैं और इससे वह करोड़ों कमाती हैं.हालांकि आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने सिर्फ एक 10 रुपये की फिटकरी से करोड़ों का बिजनेस खड़ा कर लिया है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.
नेहा मर्दा एक्टिंग छोड़ चलाती हैं बिजनेस
दरअसल, हम बात कर रहे हैं नेहा मर्दा की, जो कि टीवी के पॉपुलर शो बालिका वधू में गहना का रोल निभा चुके हैं. वह अपने इस किरदार के लिए लोगों के बीच काफी पॉपुलर थीं. उन्हें इस रोल से घर-घर पहचान हासिल हुईं. हालांकि नेहा कई सालों से एक्टिंग से दूर चल रही हैं. लेकिन इस बीच उन्होंने एक बड़ा बिजनेस शुरू कर लिया है और वह महीनों में करोड़ों कमाती हैं.
10 रुपये की फिटकरी से शुरू किया बिजनेस
नेहा मर्दा ने सिर्फ 10 रुपये की फिटकरी से एक बड़ा बिजनेस शुरू कर दिया है. उनकी इस कंपनी के एक महीने में दो लाख से भी ज्यादा के ग्राहक हो चुके हैं. एक्ट्रेस ने फिटकरी से एक अंडरआर्म रोल ऑन प्रोडक्ट बनाया है और उसी से वह एक बड़ी कंपनी चलाती हैं.
पति और भाई संग मिलकर की बिजनेस की शुरुआत
एक्ट्रेस ने मार्केट से साधारण फिटकरी खरीदकर उसे क्रिस्टल फॉर्म में तैयार करके एक रोल ऑन बनाया. उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत अपने भाई और पति के साथ की थी.
शार्क टैंक में पहुंच बताए प्रोडक्ट के फायदे
नेहा मर्दा हाल ही में शार्क टैंक इंडिया में पहुंची थी, जहां उन्होंने अपने बिजनेस आइडिया के बारे में बताया. इस दौरान उन्होंने अपने फिटकरी से शुरू किए गए बिजनेस के बारे में जजों को अच्छे से समझाया. उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद अक्सर ही उनके शरीर में अजीब से स्मेल आती थी, जिसके बाद उन्होंने कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया. जिसमें बड़ी बड़ी कंपनियों के डियो भी इस्तेमाल किए, लेकिन कोई खास फायदा नहीं मिला. जिसके बाद उन्होंने फिटकरी से अपने पति और बाई के साथ मिलकर बेस्ट अंडरआर्म रोल ऑन तैयार किया. एक्ट्रेस ने बताया कि बॉडी ओडर को दूर करने के लिए यह काफी फायदेमंद है और बैक्टीरिया भी मारता है.
महीने में करोड़ों का होता है फायदा
शुरुआत में उन्होंने अपने इस प्रोडक्ट की कीमत 99 रखी थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 999 कर दिया. जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया. लेकिन प्रोडक्ट रिसर्च के लिए और प्रोडक्ट को बेहतर बनाने के लिए उन्हें ऐसा किया और बाद में यह लोगों को प्रोडक्ट काफी पसंद आया और 10 महीने में इसकी सेल 14 करोड़ तक हो गई. एक्ट्रेस ने बताया कि 10 महीने में उनकी कंपनी ने 2 लाख से ज्यादा के ग्राहक बना लिए और हर महीने 2 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट करते हैं.