Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

टीवी का वो एक्टर, जिसने 283 बार मुंडवाया सिर; 35 की उम्र में निभाया ऐसा किरदार कि लोग छूने लगे पैर

---विज्ञापन---

टेलीविजन इतिहास के सबसे पसंदीदा और लंबे समय तक चलने वाले कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने कई कलाकारों को घर-घर में मशहूर कर दिया है. इसी शो में एक ऐसा अभिनेता भी है जिसने महज 35 साल की उम्र में एक बुजुर्ग दादाजी का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई. इस रोल को पर्दे पर बिल्कुल असली और जीवंत दिखाने के लिए उन्होंने जो कुर्बानी दी, उसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है. उन्होंने अपने असली और घने बालों को दांव पर लगाकर रिकॉर्डतोड़ 283 बार अपना सिर मुंडवाया था, जिसके बाद लोग असल जिंदगी में भी उनके पैर छूने लगे थे. आखिर कौन हैं ये एक्टर और क्या है इनकी दिलचस्प कहानी?

असल जिंदगी में थे घने बाल

अमित भट्ट ने बताया कि जब उनका चयन चंपकलाल के किरदार के लिए हुआ था, तब उनके असल जिंदगी में काफी लंबे और सिल्की बाल थे. शूटिंग के पहले दिन उन्हें बुजुर्ग दिखाने के लिए विग लगाई गई थी, जिसे सेट करने में ही मेकअप आर्टिस्ट को करीब ढाई घंटे का समय लग गया था. इसके बाद तपती गर्मी में 12 घंटे तक शूटिंग करने की वजह से विग पूरी तरह पसीने से भीग गई और स्क्रीन पर नकली दिखने लगी थी.

---Advertisement---

किरदार को असली लुक देने के लिए चुपके से मुंडवा लिया सिर

हर दिन ढाई घंटे मेकअप में बिताना और नकली विग के साथ शूटिंग करना अमित के लिए बेहद तकलीफदेह हो गया था. उन्हें डर था कि दर्शक इस नकली लुक को देखकर उनके बुजुर्ग वाले किरदार पर भरोसा नहीं करेंगे. इसी वजह से उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया और बिना अपने परिवार को बताए चुपके से एक सैलून में जाकर अपना पूरा सिर मुंडवा लिया ताकि चंपकलाल का लुक एकदम ओरिजिनल दिखे.

दो साल के दौरान रिकॉर्डतोड़ 283 बार मुंडवाना पड़ा सिर

शो के शुरुआती दो सालों में चंपकलाल का किरदार सिर पर गांधी टोपी नहीं पहनता था. ऐसे में हर सीन में पूरी तरह गंजा दिखने के लिए अमित भट्ट को हर दूसरे दिन अपने बाल साफ करवाने पड़ते थे. अमित ने खुलासा किया कि इस लुक को लगातार मेंटेन रखने के लिए उन्होंने शुरुआती सालों में कुल मिलाकर लगभग 283 बार अपना सिर मुंडवाया था, जिसके बाद दर्शकों को उनके लुक पर पूरा भरोसा हो गया.

---Advertisement---

महज 35 साल की उम्र में निभाया खुद से दोगुनी उम्र का किरदार

अमित भट्ट ने जब जेठालाल के बुजुर्ग पिता चंपकलाल गढ़ा का रोल निभाना शुरू किया था, तब उनकी असली उम्र महज 35 साल थी. इतनी कम उम्र में खुद से दोगुनी उम्र के बुजुर्ग का किरदार उन्होंने इतनी शिद्दत और परफेक्शन के साथ निभाया कि देखने वालों को कभी शक ही नहीं हुआ कि यह कोई युवा एक्टर है. धीरे-धीरे शो की लोकप्रियता बढ़ती गई और अमित को देश भर में पहचान मिल गई.

असल जिंदगी में खुद से बड़े उम्र के लोग आकर छूने लगे थे पैर

इस किरदार का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा था. अमित भट्ट ने बताया कि जब वह कहीं बाहर जाते थे, तो कई बार उनसे दोगुनी उम्र के बुजुर्ग लोग भी उनके पास आते थे और उन्हें 'बापूजी' मानकर सम्मान में उनके पैर छूने लगते थे. शुरुआत में अमित को बहुत अजीब लगता था और वह लोगों को रोकते हुए कहते थे कि वह सच में बूढ़े नहीं हैं, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि यह उनके शानदार अभिनय और किरदार के प्रति जनता का सच्चा प्यार है.

---Advertisement---
First published on: Jun 17, 2026 12:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola