Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alpha Trailer: ‘लंका जलाने आई है सीता’, आलिया भट्ट के रौद्र अवतार ने मचाया तहलका, ऋतिक रोशन की झलक बनी सरप्राइज

आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. 2 मिनट 33 सेकेंड के ट्रेलर में आलिया का रौद्र अवतार, बॉबी देओल का खतरनाक ट्विस्ट और ऋतिक रोशन की सरप्राइज झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट हाई कर दी है.

---विज्ञापन---

Alpha Trailer Out: आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. 2 मिनट 33 सेकेंड के इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, इमोशन, सस्पेंस और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिले. ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है और फैंस आलिया के एक्शन अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

आलिया का दिखा रौद्र रूप

ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल के किरदार से होती है. वह छोटी आलिया का परिचय कराते हुए कहते हैं कि उसकी मां का नाम जानकी था और वह उसे ‘सीता’ बनाएंगे. इसके बाद आलिया भट्ट की एंट्री होती है और वह एक कहानी सुनाती हैं, जो सीधे ‘रामायण’ की ओर इशारा करती है. आलिया कहती हैं, ‘इतिहास जानता है कि उस कहानी का अंत कैसे हुआ, लेकिन इस बार सीता खुद लंका जलाने आई है.’ यही डायलॉग ट्रेलर का सबसे दमदार पल बनकर उभरता है.

---विज्ञापन---

क्या कहती है कहानी?

हालांकि, कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि बॉबी देओल असल में आलिया के पिता नहीं हैं. उन्होंने अपने सीक्रेट मिशन ‘अल्फा’ के लिए बचपन में ही उसे किडनैप किया था और एक खतरनाक योद्धा के रूप में तैयार किया. अब वही सीता अपने तथाकथित गुरु और दुश्मन फतेह के खिलाफ खड़ी नजर आती है.

शरवरी का दमदार रोल

ट्रेलर में शरवरी वाघ भी दमदार एक्शन करती दिखाई देती हैं. वहीं अनिल कपूर का किरदार भी कहानी में अहम भूमिका निभाता नजर आता है. बॉबी देओल का विलेन अवतार काफी खतरनाक दिखाया गया है. उनका डायलॉग, ‘इंडिया ने अल्फा की कद्र नहीं की, अब इंडिया अल्फा से डरेगा’, ट्रेलर के रोमांच को और बढ़ा देता है.

---विज्ञापन---

क्या है फिल्म का सरप्राइज?

लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज आखिर में मिलता है, जब यशराज स्पाई यूनिवर्स के सुपर एजेंट ऋतिक रोशन की झलक दिखाई देती है. हालांकि, उनका रोल क्या होगा, इसे फिलहाल मेकर्स ने सस्पेंस ही रखा है. burx ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है और खास बात यह है कि यह यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड स्पाई फिल्म होगी.

फिल्म की तगड़ी स्टारकास्ट

फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बहरहाल, ट्रेलर देखने के बाद फैंस इसे बॉलीवुड की सबसे दमदार फीमेल स्पाई फिल्म बता रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 17, 2026 01:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola