---विज्ञापन---
‘मैं अब एसेक्सुअल हो…’ आकांक्षा चमोला का एक और शॉकिंग बयान, अब कही ये बड़ी बात
Akanksha Chamola One More Shocking Reveal: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो 'लॉक अप' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. शो के प्रीमियर में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि वो और गौरव खन्ना तलाक लेने जा रही हैं. इसके बाद आकांक्षा ने एक और शॉकिंग खुलासा किया. जिसमें उन्होंने बताया कि वो शादी से पहले बायसेक्सुअल थीं. इसी बीच अब उन्होंने एक और चौंका देने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब वो एसेक्सुअल हो गई हैं. चलिए आपको इस बारें में विस्तार से बताते हैं.
मेरे को डर बैठ...
'लॉक अप' के नए एपिसोड में आकांक्षा जेल के अंदर वरुण यादव के साथ अपने रिश्तों के बारे में कर रही थीं. इस दौरान जब वरुण ने आकांक्षा से पूछा कि क्या वह कभी दोबारा शादी करेगी, तो उसने कहा कि नहीं, उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है. आकांक्षा ने कहा, 'मेरे को डर बैठ गया है.'
सेक्सुअलिटी बदलती रहती...
जब वरुण ने उनसे उनकी सेक्सुअलिटी के बारे में पूछा, तो आकांक्षा ने कहा, 'सेक्सुअलिटी बदलती रहती है. ये आपके फेज के ऊपर होती हैं... मेरा अभी तलाक हो रहा है मुझे अभी किसी से सेक्स नहीं चाहिए. लड़कियों से भी नहीं चाहिए, आदमियों के साथ भी नहीं चाहिए. मेरा अलग फेज चल रहा है. इसे कहते हैं एसेक्सुअल.'
मां बनने वाली भावना...
इससे पहले आकांक्षा ने शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनके अंदर मां बनने वाली भावना नहीं है. इसलिए वो गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं. उन्होंने कहा, '99% लोग बच्चे और परिवार बढ़ाने के लिए शादी करते हैं और ये गलत भी नहीं है. बिग बॉस के बाद मुझे एहसास हुआ कि उसे बच्चे चाहिए और मैं उसे यह नहीं दे पा रही हूं. मैं उसे ऐसी हालत में नहीं डालना चाहती.'
शादी से पहले बायसेक्सुअल...
इसके पहले आकांक्षा ने बताया था कि गौरव से शादी होने से पहले वो बायसेक्सुअल थीं. उन्होंने कहा, 'मुझे लड़कियां पसंद हैं. मैं तारीफ करती हूं. मुझे लगता है कि वो मेरा सेफ प्लेस है. कहीं ना कहीं मुझे वहां एक कम्फर्ट जोन उनसे मिलता है. मुझे वो फैमिनेन एनर्जी बहुत पसंद है. मुझे वह आराम पसंद है, जो उनके पास मिलता है.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.