---विज्ञापन---
Netflix पर बवाल काट रही 2 घंटे 9 मिनट की ये क्राइम-थ्रिलर, कहानी देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े
सिनेमाघरों में तहलका मचने के बाद अब ये क्राइम थ्रिलर फिल्म Netflix पर आ गई है. सस्पेंस, क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.इसे ओटीटी पर भी काफी पसंद किया जा रहा है. IMDb पर इस फिल्म को 7.5 की धांसू रेटिंग मिली हुई है. 2 घंटे 09 मिनट की इस फिल्म की कहानी आपको बेहद पसंद आने वाली है.
इस फिल्म की कहानी में एक जाबांज पुलिस ऑफिस की कहानी दिखती है, जिसे चाइल्ड ट्रैफिकिंग करने वाले माफियाओं की गैंग को पकड़ने का काम सौंपा गया है. इस काम में ऑफिसर को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है.
शहर में अचानक छोटी बच्चियों गायब होने से खलबली मच जाती है. ऐसे में ऑफिसर बड़े पैमाने पर हुए इस अपहरण की जांच करती हैं, और इस दौरान वह बच्चों की तस्करी करने वाले एक खतरनाक गिरोह का पर्दाफाश करती हैं. इसकी कहानी शुरू होती है दो छोटी बच्चियों के अपहरण से.
हम बात कर रहे हैं रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ (Mardaani 3) की, जिसे अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है. इसमें रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी राय के किरदार में लौटती हैं. उनके साथ जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी लीड रोल में हैं.
फिल्म की पूरी कहानी पुलिस रानी मुखर्जी के किरदार शिवानी शिवाजी रॉय पर आधारित है, जो मासूम बच्चियों के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. फर्स्ट हाफ के बाद इसका सस्पेंस देख आप हैरान रह जाएंगे.
ये फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. हालांकि बाकी बड़ी फिल्मों की वजह से फिल्म को नुकसान उठाना पड़ा. हाल ही में ये फिल्म 27 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.