Friday, 21 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

बिना काट-छांट के CBFC से पास हुई ‘टॉक्सिक’! लोग बोले- ‘सिर्फ Spider-Man की किस से ही दिक्कत…’

Toxic CBFC Certificate: सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'टॉक्सिक' बिना किसी काट-छांट के सीबीएफसी से पास हो गई है. वहीं, लोग इंटरनेट पर सीबीएफसी के इस फैसले का खूब मजाक उड़ा रहे हैं.

Toxic CBFC Certificate: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' के प्रमोशन में लगे हुए हैं. फिल्म के दो घांसू गानों के बाद कुछ समय पहले ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे देखने के बाद अब फैंस फिल्म की रिलीज के लिए बड़ी ही बेसब्री के लिए इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म 'टॉक्सिक' सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से भी पास हो गई. दिलचस्प बात ये है कि CBFC ने 'टॉक्सिक' को बिना किसी काट-छांट के, सिर्फ दो छोटे सुधार के साथ मंजूरी दी है. CBFC के फैसले का इंटरनेट पर लोगों ने 'स्पाइडर-मैन' के किसिंग सीन का जिक्र करते हुए खूब मजाक उड़ाया.  

CBFC से पास हुई 'टॉक्सिक'

मालूम हो कि यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को पिछले हफ्ते ही सीबीएफसी से A सर्टिफिकेट के साथ बिना किसी कट रिलीज की मंजूरी मिल गई थी. सीबीएफसी सर्टिफिकेट के अनुसार, इस फिल्म की अवधि 3 घंटे 12 मिनट है, सीबीएफसी ने फिल्म निर्माताओं से कन्नड़ भाषा में दो शब्दों और सेंटेंस को म्यूट करने और बदलने के लिए कहा है. इसके साथ ही अंग्रेजी सबटाइटल्स में भी इसी तरह के बदलाव करने को कहा है. धूम्रपान और शराब पीने के खिलाफ अनिवार्य चेतावनी देनी होगी.

---Advertisement---

CBFC के फैसले लोग हैरान

इसके बाद से इंटरनेट पर 'टॉक्सिक' का सीबीएफसी सर्टिफिकेट वायरल हो गया. कई लोगों ने सीबीएफसी के इस फैसले पर अपनी हैरानी जाहिर की. लोगों का कहना है कि इसी तरह की वॉयलेंस फिल्म 'धुरंधर' थी, जिसमें सीबीएफसी ने कई कट लगाने के बाद 'A' सर्टिफिकेट दिया था.

'धुरंधर' से कहीं...

रेडिट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल किया, 'क्या यह फिल्म 'धुरंधर' से कहीं ज्यादा वॉयलेंट नहीं मानी जा रही है? फिर 'धुरंधर' में इससे ज्यादा कट क्यों लगाए गए?.' इसके अलावा, ब्रिटेन के सेंसर बोर्ड ने 'टॉक्सिक' को भारत में रिलीज करने से पहले उसमें कई कट लगाने की मांग की है, जो कि 'धुरंधर' से कहीं ज्यादा हैं.

---Advertisement---

स्पाइडर-मैन के किस...

वहीं, रेडिट पर एक यूजन कमेंट में लिखा, 'महिलाओं को ऑब्जेक्टिव की तरह दिखाए जाने पर सेंसर बोर्ड अंधा हो जाता है.' एक दूसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'इसी बोर्ड ने 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के किसिंग को काट दिया था, लेकिन 'टॉक्सिक' में काटने के लिए कुछ नहीं मिला. एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'उन्हें सिर्फ स्पाइडर-मैन के किस से दिक्कत है... यह हमारी संस्कृति के लिए हानिकारक है.'

First published on: Aug 21, 2026 11:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola