---विज्ञापन---
अपने पिता Thalapathy Vijay से खुश नहीं हैं Jason Sanjay? बेटे के इस कदम से फैंस के उड़े होश
Vijay Son Jason Sanjay: 10 मई 2026 को विजय थलापति ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया. चेन्नई के भव्य समारोह में जहां लाखों फैंस जुटे थे, वहीं विजय के परिवार के सबसे करीबी सदस्यों की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए. विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच चल रहे तलाक के केस और 'बेवफाई' के आरोपों के बीच अब उनके बेटे जेसन संजय ने कुछ ऐसा किया है, जिसने साफ कर दिया है कि पिता-पुत्र के रिश्तों में कड़वाहट काफी बढ़ चुकी है. जेसन ने न केवल अपने पिता को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया, बल्कि अपनी पहचान से विजय का नाम भी हटा दिया है.
बेटे ने पिता का नाम हटाया
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा जेसन संजय के 'सिग्नेचर' बदलने को लेकर हो रही है. खबरों के अनुसार, जेसन अब अपने नाम के पीछे पिता के नाम का अक्षर 'V' (Vijay) लगाने के बजाय मां के नाम का 'S' (Sangeeta) इस्तेमाल कर रहे हैं. अब उनका नया सिग्नेचर 'Jason Sanjay S' बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो
जेसन संजय ने अपने पिता को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अनफॉलो कर दिया है. पिता के मुख्यमंत्री बनने जैसे बड़े अवसर पर भी न तो वे समारोह में शामिल हुए और न ही उन्होंने कोई बधाई संदेश दिया. यह कदम विजय और उनके बच्चों के बीच बढ़ती दूरियों का साफ संकेत माना जा रहा है.
पत्नी संगीता के गंभीर आरोप
विजय की पत्नी संगीता ने फरवरी 2026 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. उन्होंने विजय पर 'बेवफाई' (Infidelity) के आरोप लगाए हैं. संगीता के मुताबिक, विजय के एक अन्य अभिनेत्री के साथ संबंधों की वजह से उनका परिवार और बच्चे काफी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं.
शपथ समारोह में खास लोगों की गैरमौजूदगी
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए भव्य आयोजन में विजय की पत्नी संगीता, बेटा जेसन और बेटी दिव्या साशा कहीं नजर नहीं आए. हालांकि, विजय के माता-पिता अपने बेटे का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे. वहीं, इस मौके पर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने अफवाहों के बाजार को और गर्म कर दिया.
बेवफाई की अफवाहें और चुप्पी
लंबे समय से यह चर्चा है कि विजय और तृषा कृष्णन के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं, जिसे संगीता ने अपने तलाक के केस में आधार बनाया है. हालांकि, विजय और तृषा दोनों ने ही इन खबरों पर अब तक चुप्पी साध रखी है, लेकिन परिवार का इस तरह टूटना फैंस के लिए काफी दुखद है.