Saturday, 26 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

मुस्लिम नेता पर बरसी ‘हनुमान अंश’ की कृपा! पार्टी छोड़ते ही मिला रिएलिटी शो का ऑफर, इस एक्ट्रेस को दी खुली वॉर्निंग

Politician Warning Actress: प्राइम वीडियो का हिट रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' जल्द ही अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने वाला है, जिसमें एक राजनेता भी हिस्सा ले रहे हैं.

Shehzad Poonawalla Warning Swara Bhasker: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता शहजाद पूनावाला बहुत जल्द प्राइम वीडियो के हिट रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन में नजर आने वाले हैं. यहां शहजाद पूनावाला का हर रोज स्वरा भास्कर से सामना होगा और दोनों के बीच होने वाली बातचीत का लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में शहजाद पूनावाला ने बताया कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ की वजह से उन्हें ‘राइज एंड फॉल 2’ में काम करने का मौका मिला है. इसके साथ ही उन्होंने स्वरा भास्कर को खुली चेतावनी भी दे दी है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

‘हनुमान अंश’ की कृपा

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में शहजाद पूनावाला ने बताया कि आखिर उन्हें ‘राइज एंड फॉल 2’ कैसे मिला. उन्होंने कहा, ‘भाजपा छोड़ने के बाद जब मैं अपने अगले कदम के बारे में सोच रहा था, मैं हमेशा से मीडिया से जुड़ा रहा हूं. मैं एंकर था, टीवी डिबेट करता था, पॉलिटिकल एनालिसिस करता था. और मैं उसी सेक्टर में वापस लौटना चाहता था. मैं वही काम शुरू करने वाला था और संयोगवश, मुझे ‘हनुमान अंश’ के दर्शन हुए. उसके तुरंत बाद मुझे यह ऑफर मिला.’

---विज्ञापन---

हनुमान जी में विश्वास

शहजाद पूनावाला ने आगे बताया, ‘जब मुझे रियलिटी शो का ऑफर मिला, तब मैं अगले कुछ महीनों के आर्थिक खर्चों के बारे में सोच रहा था. मैंने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था और सोच रहा था कि आगे क्या करूं. मैंने सोचा, ठीक है, मुझे किराया तो देना ही है, तो चलो चैनलों से संपर्क करना शुरू करते हैं. डिजिटल मीडिया में भी कुछ देखते हैं. एक-दो महीने का खर्च कैसे निकालेंगे, इसकी प्लानिंग बनाते हैं. अगले ही दिन मुझे शो से फोन आ गया. मैं नीम करोली बाबा और हनुमान जी में बहुत विश्वास रखता हूं. मैंने सोचा, अगर ये नीम करोली बाबा का आदेश और आशीर्वाद है, तो मैं इसे ठुकराने वाला कौन होता हूं?’

क्यों छोड़ी भाजपा?

शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने के बारे में बात करते हुए कहा, ‘यह फैसला खुशी से नहीं लिया जा सका. मुझे भाजपा से प्यार है, मुझे मोदी जी से प्यार है. मेरे लिए भाजपा महान लोगों और नेताओं वाली एक महान पार्टी है. जिस पार्टी से आप बेहद प्यार करते हैं, उसे छोड़ना हमेशा ही इमोशनल होता है. लेकिन मजबूरी भी एक चीज है, आर्थिक मजबूरी भी. प्राइवेट सेक्टर में भी मैं भाजपा से जुड़ा रहूंगा, लेकिन अलग तरीके से.’

स्वरा भास्कर को दी खुली वॉर्निंग

शहजाद पूनावाला ने ‘राइज एंड फॉल 2’ में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के साथ काम करने को लेकर कहा, ‘स्वरा के विचार कई मामलों में काफी विवादित हैं. अगर वो शो में इस तरह के मुद्दे उठाती हैं, तो उन्हें सावधान रहना होगा, क्योंकि मैं इस मंच पर भारत या हमारे समाज के खिलाफ जहर उगलने वाले किसी को भी नहीं बख्शने वाला. लेकिन अगर वो खुद को शो की रोजमर्रा की समस्याओं तक ही सीमित रखती हैं, तो मुझे लगता है कि कोई समस्या नहीं है. लेकिन अगर वो कुछ ऐसा कहती हैं जो समाज को स्वीकार्य नहीं है, तो जाहिर है, मैं करारा जवाब दूंगा.’

---विज्ञापन---
First published on: Sep 26, 2026 03:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola