---विज्ञापन---
साउथ की इस फिल्म ने पहले बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, अब Netflix पर ‘अल्फा’ को चटाई धूल!
Netflix Top Treding Film: इस साउथ मूवी ने पहले बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और अब ओटीटी पर गर्दा उड़ा रही है. इसकी कहानी बहुत ही दिलचस्प और लाजवाब है.
Netflix Top Trending Film: ओटीटी पर क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर वाली फिल्में देख-देखकर अगर आप भी ऊब गए हैं और कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जो थोड़ा लाइट हार्टेड हो, तो ऐसे लोगों के लिए हमारे पास एक बेहतरीन साउथ फिल्म है. इस मूवी ने पहले बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और अब ओटीटी पर गर्दा उड़ा रही है. इसकी कहानी बहुत ही दिलचस्प और लाजवाब है. हाल ही में साउथ की इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर भी सामने आया है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.
‘अल्फा’ को चटाई धूल
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'विश्वनाथ एंड संस' है. बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करने वाली ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. इस फिल्म ने आते ही आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' को पछाड़ते हुए नेटफ्लिक्स के टॉप 10 ट्रेंड में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.
कैसी है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' की कहानी संजय विश्वनाथ नाम के एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्पोर्ट्स से लेकर हर एक काम में बेस्ट है. संजय विश्वनाथ एक काबिल स्पोर्ट्स पर्सन होने के साथ-साथ एक अमीर बिजनेसमैन और एक बच्चे का पिता भी है. संजय बिना शादी किए सरोगेसी के जरिए बच्चे का पिता बनता है.
कहानी में आया ट्विस्ट...
कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब संजय के बेटे को बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है और इसके लिए बच्चे की मां की जरूरत होती है. इसके बाद संजय की लाइफ में मदनकामेश्वरी ज्योथिलिंगम उर्फ मैडी नाम की एक लड़की की एंट्री होती है, जो उस बच्चे की सरोगेट मदर होती है.
लव वाला एंगल...
संजय अपने बेटे के लिए मैडी को अपने परिवार के साथ रहने के लिए मना लेता है और वो भी मान जाती है. संजय के साथ उसके घर में रहते हुए मैडी को धीरे-धीरे उससे प्यार हो जाता है. एक दिन हिम्मत करके मैडी संजय से अपने दिल की बात कह देती है. इस पर संजय 20 साल के एज गैप का हवाला देते हुए उसे मना कर देता है.
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म की कहानी आपको आखिर तक अपने साथ बांधकर रखेगी. इस फिल्म में सुपरस्टार सूर्या, ममता बैजू, राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन लीड रोल में हैं. इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.5 की जबरदस्त रेटिंग मिली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.