---विज्ञापन---

इन 7 फिल्मों के दम पर साउथ इंडस्ट्री पर राज करते हैं Vijay Deverakonda, बने बॉक्स ऑफिस ‘किंग’

विजय देवरकोंडा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं और आज वह अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. विजय अपनी बेहतरीन एक्टिंग, स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में रोमांटिक फिल्मों से लेकर एक्शन, थ्रिलर मूवीज भी हैं और अपनी अट्रैक्टिव लुक से लोगों के बीच एक अलग जगह बनाई है. आज विजय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं. वहीं, आज हम एक्टर के करियर की कुछ बेहतरीन और सुपरहिट फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने उन्हें सुपरस्टार बनाया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

अर्जुन रेड्डी

'अर्जुन रेड्डी' विजय देवरकोंडा के करियर की वो फिल्म है, जिसने उनके करियर को एक अलग दिशा दी और उन्हें साउथ का स्टार बनाने में मदद की. साल 2017 में आई इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था और फिल्म में विजय ने डॉ. अर्जुन रेड्डी देशमुख का रोल अदा किया था. इसके अलावा उनके साथ मूवी में शालिनी पांडे प्रीति के रोल में दिखी थी. फिल्म में विजय एक एग्रेसिव, इमोशनल किरदार में नजर आए थे. इस फिल्म में उनका सिर्फ रोमांटिक किरदार ही नहीं बल्कि दिल टूटे हुए आशिक, गुस्सैल, इमोशनल जैसे कई भाव देखने को मिले. इस मूवी के बाद वह लोगों के फेवरेट बन गए.

---Advertisement---

गीता गोविंदम

'गीता गोविंदम' साल 2018 में रिलीज हुई थी. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. जिसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना नजर आए थे. दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखे थे. इस मूवी में दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. इतना ही नहीं विजय के सिंपल और अट्रैक्टिव रोल पर लोग फिदा हो गए थे. इस फिल्म के जरिए विजय ने खुद को एक बेहतरीन रोमांटिक हीरो के तौर पर स्थापित किया.

डियर कॉमरेड

लिस्ट में तीसरे स्थान पर विजय और रश्मिका की दूसरी फिल्म 'डियर कॉमरेड' भी शामिल है. जिसमें विजय बॉबी के रोल में नजर आए थे. फिल्म में विजय के किरदार बॉबी को एक बेहतरीन स्टूडेंट होने के साथ-साथ एक कमाल के लीडर के तौर पर दिखाया गया है. इस मूवी में उन्होंने हर बार की तरह शानदार एक्टिंग की है. वहीं, रश्मिका के साथ उनकी केमिस्ट्री ने एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म की कहानी रोमांटिक होने के साथ-साथ इमोशनल कर देने वाली भी है.

---Advertisement---

खुशी

साल 2023 में आई विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म 'खुशी' भी बेहतरीन मूवीज में शामिल है. यह एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा है, जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह से दो अलग माहौल में पले बढ़े लड़के और लड़की को प्यार हो जाता है. इस मूवी में भी समांथा और विजय की जोड़ी सुपरहिट रही है. फिल्म में कई ऐसे सींस भी देखने को मिले हैं, जो आपको इमोशनल कर देंगे.

फिल्म वर्ल्ड फेमस लवर

फिल्म 'वर्ल्ड फेमस लवर' साल 2020 में रिलीज हुई थी. विजय के साथ इस फिल्म में राशि खन्ना, ऐश्वर्या राजेश, इजाबेल जैसी एक्ट्रेस नजर आई हैं. इस फिल्म की कहानी दिल टूटने, रोमांस, त्याग और इमोसनल संघर्ष पर आधारित है. इस मूवी में विजय गौतम के रोल में नजर आए हैं, जो कि एक राइटर होता है और अपने लव स्टोरी लिखते वक्त अपनी गलतियों का एहसास करता है.

द फैमिली स्टार

'द फैमिली स्टार' साल 2024 में रिलीज हुई थी और इस मूवी में विजय ने गोवर्धन का रोल अदा किया था. जिसमें वह एक मिडिल क्लास शख्स की भूमिका में नजर आए थे. जो फैमिली की जिम्मेदारियों, अपने सपनों के बीच संघर्ष करता है. एक्टर ने बेहद खूबसूरती और ईमानदारी से यह रोल अदा किया है. फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर नजर आई हैं और उनके साथ भी दर्शकों को विजय की केमिस्ट्री काफी पसंद आई.

किंगडम

लिस्ट में विजय की फिल्म 'किंगडम' भी शामिल है. जो कि 2025 में रिलीज हुई थी. इस मूवी में वह सूरी के रोल में नजर आए हैं. इस मूवी में वह एक जासूस के रोल में दिख हैं. फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ कई इमोशनल सींस भी देखने को मिले हैं. इस मूवी ने भी लोगों को खासा इंप्रेस किया है.

विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्में

काम को लेकर बात करें तो विजय देवरकोंडा जल्द ही रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म राणाबाली में नजर आएंगे. इसके अलावा वह राउडी जनार्दना और वीडीएक्स शौर्य में भी दिखाई देंगे.

First published on: May 09, 2026 09:26 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.