---विज्ञापन---
‘विजय मेरे लिए खास हैं…’ जब Trisha Krishnan ने की तमिलनाडु के सीएम थलपति की तारीफ, बोलीं- ‘वो शानदार…’
टीवीके लीडर सी.जोसेफ विजय यानी कि थलपति विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. उनके इस शपथ समारोह में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन, एक्टर की मां-पिता, भाई और बहन भी मौजूद रहे हैं. हालांकि इस समारोह में विजय से ज्यादा चर्चा उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा को लेकर हुई है.इतना ही नहीं वह वहां मौजूद मीडिया को संबोधित करती हुई नजर आई हैं.
तृषा ने विजय संग काम करने के एक्सपीरियंस को किया शेयर
वहीं, सोशल मीडिया पर अब लगातार तृषा के समारोह से वीडियोज वायरल हो रहे हैं. हालांकि इन सभी के बीच तृषा का एक पुराना इंटरव्यू भी चर्चा में आ गया है, जब उन्होंने विजय के साथ अपने काम के एक्सपीरियंस के बारे में बात की थी. उन्होंने अपनी पहली फिल्म घिल्ली का जिक्र किया था.
तृषा ने की विजय की तारीफ
दरअसल, तृषा ने एक पुराने इंटरव्यू में विजय की तारीफ करते हुए कहा था, "विजय कमाल के हैं. मैंने उनके साथ चार फिल्में की हैं और सच कहूं तो, जब हमने ‘घिल्ली’ की शूटिंग शुरू की थी, तब मेरा उनसे ज्यादा अच्छा तालमेल नहीं था, क्योंकि सब जानते हैं कि विजय बहुत शांत स्वभाव के हैं. बहुत रिजर्व, सेट पर आते हैं. अपना काम करते हैं, लेकिन ‘घिल्ली’ की टीम की बदौलत हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए.
तृषा ने विजय को बताया खास
उन्होंने आगे कहा, "विजय मेरे लिए हमेशा बहुत खास रहेंगे क्योंकि वो मेरे वो को-स्टार हैं, जिनके साथ मैंने सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं. मैंने उन्हें कभी आपा खोते नहीं देखा है. वो सेट पर बहुत प्रोफेशनल हैं, अपना काम करते हैं, अपनी जिम्मेदारी पूरी करते हैं और वो ऐसे इंसान हैं, जिन्हें याद करके हमेशा यही लगता है कि मैं हमेशा उन्हें पसंद करती रहूंगी. वो उनमें से एक हैं."
तृषा और विजय की डेटिंग की उड़ रही अफवाह
थलपति विजय और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन के रिश्ते को पब्लिक किए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. खबरों के मुताबिक दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. ये खबरें उस दौरान सामने आई जब विजय की पत्नी संगीता ने फरवरी में तलाक की अर्जी दी और उसमें उन्होंने इसमें विजय के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का भी आरोप लगाया था. वहीं, इन खबरों के बीच तृषा और विजय को एक रिसेप्शन पार्टी में भी साथ देखा गया था. जिसके बाद ये अफवाहें तेज हो गई थी.
विजय ने शपथ समारोह में कही ये बात
वहीं, शपथ समारोह को लेकर बात करें तो 10 मई को थलपति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, " मैं आपके भविष्य के लिए काम करके आपके प्रति अपनी कृतज्ञता का कर्ज चुकाऊंगा. विश्वास रखें, यह विजय मामा हमेशा आपके साथ हैं."
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.