Wednesday, 29 April, 2026

---विज्ञापन---

Netflix पर तहलका मचाने आ रही ये हॉरर-फैंटेसी फिल्म, कहानी देख मुंह से निकलेगा Wow!

थिएटर में तहलका मचने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. 2 घंटे 10 मिनट की फैंटेसी हॉरर फिल्म को देखकर आपको मजा आ जाएगा. फिल्म की जबरदस्त कहानी को दर्शकों ने सिनेमाघरों में खूब सराहा. वहीं अब उम्मीद है कि ओटीटी पर भी इसे वैसा ही प्यार मिलने वाला है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

हॉरर कॉमेडी फिल्म

हम बात कर रहे हैं संगीत शोभन और नयन सारिका स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'राकासा' की, जो 3 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब ये फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. आइए जानते हैं कि ओटीटी पर इसे कब और कहां देख सकेंगे.

---Advertisement---

फिल्म की कहानी

तेलुगु फिल्म Rakasa की कहानी वीरू नाम के एक नौजवान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो US से अपने गांव लौटता है और अपनी बचपन की प्रेमिका से शादी करने का प्लान बनाता है. लेकिन जब उसे पता चलता है कि उसकी प्रेमिका किसी और से शादी करने वाली है, तो उसकी सारी उम्मीदें टूट जाती हैं.

वीरू का भूतों से सामना

ऐसे में वीरू अपने प्रेमिका की शादी को रोकने के लिए कई बार कोशिश करता है, लेकिन हर बार नाकामयाब हो जाता है. निराश होकर वीरू एक पुराने किले के पास सो जाता है, जहां भूतों का साया होता है. उस रात वीरू के साथ काफी कुछ होता है. आगे की कहानी बड़ी मजेदार और हॉरर है, जो आपको बेहद पसंद आने वाली है.

---Advertisement---

नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म 1 मई, 2026 को Netflix पर रिलीज होगी. फिल्म की लिस्टिंग अभी से ही प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे रही है. तुलुगु भाषा के अलावा उम्मीद है कि ये फिल्म तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हो सकती है. हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

ये कलाकार है शामिल

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को काफी पसंद किया. इसमें संगीत शोभन लीड रोल में हैं. उनके साथ एक्ट्रेस नयन सारिका भी लीड रोल में हैं. इसमें वेनेला किशोर, ब्रह्माजी, तनिकेला भरणी, गेटअप श्रीनू, आशीष विद्यार्थी और राजशेखर अनिंगी जैसे शानदार कलाकार भी शामिल हैं.

First published on: Apr 27, 2026 08:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.