---विज्ञापन---

Entertainment Hindi LIVE: ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट हुई जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Entertainment in Hindi LIVE: करिश्मा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment LIVE Update in Hindi: अगर आप ‘तुम्बाड 2’ को लेकर इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है. बता दें कि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है. जहां अब तुम्बाड पार्ट 2 सिनेमाघरों में 3 दिसंबर 2027 को रिलीज की जाएगी. जहां फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा होते ही फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर यूं तो सालों से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन खबरों और सुर्खियों में वो हमेशा रहती हैं. एक बार फिर करिश्मा चर्चा में आ गई हैं. दरअसल करिश्मा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़की नजर आ रही हैं. वीडियो में करिश्मा कपूर ने सख्ती के साथ फोटोग्राफरों को तस्वीरें और वीडियो लेते हुए कैमरे की बाउंड्रिज बनाए रखने के लिए कहा. वीडियो में करिश्मा ने पैपराज़ी से कहा, ‘ज्यादा ज़ूम मत करना.’ वहीं, इस वीडियो पर कई फैंस ने रिएक्ट किया. जहां एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘यह बात तो समझ ही नहीं आती कि ये सब बातें समझदार लोगों को भी बतानी पड़ रही हैं!’

---विज्ञापन---

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का जन्मदिन है. एक्ट्रेस इस साल अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. दीपिका चिखलिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1983 में आई फिल्म ‘सुन मेरी लैला’ से की थी. इसके बाद वो 1985 के हिट टीवी शो ‘दादा दादी की कहानी’ में नजर आईं. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया. इसके बाद साल 1987 में रामानंद सागर का ऐतिहासिक टीवी सीरियल ‘रामायण’ आया, जिसमें दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया और घर-घर में पॉपुलर हो गईं. आज भी लोग उन्हें उनके सीता के किरदार के लिए जानते हैं.

---विज्ञापन---

हॉलीवुड एक्टर जाफर जेक्शन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ ने 6वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 21.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2250 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. दूसरी तरफ रणवीर सिंह और आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपने 41वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है. इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1132.99 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1780.82 करोड़ तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
23:43 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: 'धुरंधर 2' और 'माइकल' पर भारी पड़ी अक्षय कुमार की 'भूत बंगला'

Bhooth Bangla vs Dhurandhar 2 vs Michael Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों सस्पेंस, एक्शन और हॉरर का मिला-जुला तड़का देखने को मिल रहा है. एक तरफ अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' अपने दूसरे हफ्ते में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है, वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह की मेगा-ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर 2' अपने 42वें दिन भी टिकी हुई है. इस बीच, माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने भी भारतीय ऑडियंस के बीच अपनी जगह बना ली है. बुधवार के आंकड़े बताते हैं कि जहां 'भूत बंगला' रेस में सबसे आगे है, वहीं 'माइकल' ने भी डेली कलेक्शन में 'धुरंधर 2' को पछाड़कर सबको हैरान कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

22:07 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: Neena Gupta के इस पहाड़ी कॉटेज के सामने फेल हैं बड़े-बड़े रिसॉर्ट्स

एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं. अपनी बायोग्राफी 'सच कहूं तो' में कई राज खोलने वाली नीना असल जिंदगी में पहाड़ों और प्रकृति से बेहद प्यार करती हैं. यही वजह है कि उन्होंने उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में एक बेहद खूबसूरत कॉटेज बनाया है. जब भी काम से फुर्सत मिलती है, नीना अपने पति विवेक मेहरा और बेटी मसाबा के साथ यहां समय बिताने पहुंच जाती हैं. मुक्तेश्वर की ऊंची पहाड़ियों पर बसा उनका यह घर इतना शानदार है कि इसकी तस्वीरें देखकर किसी की भी आंखें फटी रह जाएं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:33 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: ‘माइकल’ के आगे फीकी पड़ी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’

Dhurandhar 2 Vs Michael Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों ओल्ड वर्सेस न्यू का मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए 42 दिन हो चुके हैं. लंबे समय तक राज करने के बाद अब इसे माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' से कड़ी टक्कर मिल रही है. बुधवार के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि नई फिल्म 'माइकल' ने आज की कमाई के मामले में 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं आज दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

18:23 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: तुम्बाड 2 की रिलीज डेट हुई जारी

अगर आप तुम्बाड 2 को लेकर इंतजार कर रहे थे तो आपका इंतजार अब खत्म हो गया है. बता दें कि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है. जहां अब तुम्बाड पार्ट 2 को 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

18:06 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: 'दृश्यम 3' का टीजर हुआ रिलीज, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

Drishyam 3 Teaser Out: सस्पेंस और थ्रिलर का पर्याय बन चुकी 'दृश्यम' सीरीज का तीसरा और आखिरी पार्ट अब जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का टीजर रिलीज होते ही दर्शकों की धड़कनें तेज हो गई हैं. टीजर में दिख रहे इंटेंस सीन्स यह संकेत दे रहे हैं कि इस बार कहानी सीधे 2013 की पहली फिल्म से जुड़ी है. जॉर्जकुट्टी के परिवार के सामने एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. फैंस अब बस यह जानने के लिए बेताब हैं कि क्या इस बार कानून के लंबे हाथ जॉर्जकुट्टी तक पहुंच पाएंगे? पूरी खबर यहां पढ़ें...

17:13 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: भारत के बाद अब इस देश में रिलीज होगी Ranveer Singh की 'धुरंधर'

Dhurandhar Japan Release: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस स्पाई थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे. अब इस फिल्म की सफलता का कारवां भारत से आगे निकलकर जापान तक पहुंच गया है. मेकर्स ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया है कि यह फिल्म जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. रणवीर के फैंस के लिए यह वाकई एक गर्व की बात है कि अब जापानी दर्शक भी इस फिल्म का आनंद उठा सकेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें...

15:12 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने की कतनी कमाई

रणवीर सिंह और आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपने 41वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है. इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1132.99 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1780.82 करोड़ तक पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/reel/DVxwG_SAqXm/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

13:53 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का जन्मदिन आज

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का जन्मदिन है. एक्ट्रेस इस साल अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. दीपिका चिखलिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1983 में आई फिल्म ‘सुन मेरी लैला’ से की थी. इसके बाद वो 1985 के हिट टीवी शो ‘दादा दादी की कहानी’ में नजर आईं. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया. इसके बाद साल 1987 में रामानंद सागर का ऐतिहासिक टीवी सीरियल ‘रामायण’ आया, जिसमें दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया और घर-घर में पॉपुलर हो गईं. आज भी लोग उन्हें उनके सीता के किरदार के लिए जानते हैं.

https://www.instagram.com/reel/DXszeNEAua3/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

13:00 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने डाला वोट

बीआर चोपड़ा के टीवी शो 'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने आज पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के तहत अपना वोट डाल दिया है. बता दें कि इस बार एक्ट्रेस भाजपा की टिकट पर सोनारपुर दक्षिण सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं. वे पहले राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं.

11:51 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: फिर आगे बढ़ी यश के Toxic की रिलीज डेट

पैन इंडिया सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर एक अपडेट सामने आया है. दरअसल, गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर से आगे बढ़ गई है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है. तरण आदर्श की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, फिल्म ‘Toxic’ की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है, मेकर्स जल्द ही नई रिलीज डेट घोषित करेंगे.

https://www.instagram.com/p/DXtAPCejCEj/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

10:37 (IST) 29 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: पैपराजी पर क्यों भड़कीं करिश्मा कपूर?

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर यूं तो सालों से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन खबरों और सुर्खियों में वो हमेशा रहती हैं. एक बार फिर करिश्मा चर्चा में आ गई हैं. दरअसल करिश्मा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़की नजर आ रही हैं. वीडियो में करिश्मा कपूर ने सख्ती के साथ फोटोग्राफरों को तस्वीरें और वीडियो लेते हुए कैमरे की बाउंड्रिज बनाए रखने के लिए कहा. वीडियो में करिश्मा ने पैपराज़ी से कहा, ‘ज्यादा ज़ूम मत करना.’ वहीं, इस वीडियो पर कई फैंस ने रिएक्ट किया. जहां एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘यह बात तो समझ ही नहीं आती कि ये सब बातें समझदार लोगों को भी बतानी पड़ रही हैं!’

Karisma Kapoor asking Paparazzi not to Zoom too much by

u/Red99it in

BollyBlindsNGossip

First published on: Apr 29, 2026 10:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.