---विज्ञापन---

‘Hera Pheri 3’ पर मंडराए संकट के बादल, Firoz Nadiadwala ने दर्ज कराई FIR; क्या रुक जाएगी फिल्म?

Hera Pheri 3 Controversy: 'हेरा फेरी 3' को लेकर बना उत्साह अब धीरे-धीरे मायूसी में बदल रहा है. कानूनी लड़ाई और कॉपीराइट विवाद के चलते फिल्म का भविष्य अधर में लटका हुआ है. फैंस को अभी और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

Hera Pheri 3 Controversy: अक्षय कुमार की सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘हेरा फेरी 3’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी निराशाजनक खबर है. फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीदें अब एक गंभीर कानूनी विवाद में फंस गई हैं. इस लंबे समय से चले आ रहे कॉपीराइट विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है, जिसमें निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया है.

फिरोज नाडियाडवाला का पलटवार (FIR)

विवाद तब और गहरा गया जब 27 अप्रैल 2026 को मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में फिरोज नाडियाडवाला ने एक FIR दर्ज कराई. उन्होंने सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर गोपाला पिल्लई विजयकुमार और एम. पॉल माइकल के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया है. यह मामला ‘भारतीय न्याय संहिता, 2023’ की धारा 318(4), 356 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है.

---विज्ञापन---

कॉपीराइट का असली मालिक कौन?

यह पूरी जंग ‘इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी’ (IP) अधिकारों को लेकर है. विजयकुमार का दावा है कि फ्रैंचाइजी के राइट्स उनके पास हैं और ‘फिर हेरा फेरी’ (भाग 2) उनकी अनुमति के बिना बनाई गई थी. वहीं फिरोज नाडियाडवाला का कहना है कि उनके पास असाइनमेंट एग्रीमेंट और वित्तीय रिकॉर्ड जैसे ठोस दस्तावेजी सबूत हैं, जो साबित करते हैं कि वे इस फ्रैंचाइजी के हमेशा के लिए इकलौते मालिक हैं.

---विज्ञापन---

फैंस को लगा बड़ा झटका

अक्षय कुमार ने हाल ही में पुष्टि की थी कि कम से कम अगले एक साल तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की कोई संभावना नहीं है. इस विवाद ने अब उस एक साल की उम्मीद पर भी पानी फेर दिया है.

---विज्ञापन---

फिल्म अब ‘कोल्ड स्टोरेज’ में

बॉलीवुड इनसाइडर्स का मानना है कि कानूनी पेचीदगियों के कारण यह फिल्म अब ‘ठंडे बस्ते’ में चली गई है. जब तक अदालत का कोई अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक फिल्म के काम को आगे बढ़ाना नामुमकिन है. विशेषज्ञों के अनुसार, इस मामले को सुलझने में 2 से 3 साल तक का समय लग सकता है.

---विज्ञापन---

क्या होगा आगे?

फिल्म के निर्माता और विजयकुमार के बीच अधिकारों को लेकर जो खींचतान चल रही है, उसने फिल्म के भविष्य को पूरी तरह से अनिश्चित बना दिया है. ‘हेरा फेरी 3’ अब एक ऐसी फिल्म बन गई है जो रिलीज होने से पहले ही विवादों की भेंट चढ़ती दिख रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 28, 2026 12:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.