Entertainment LIVE Update in Hindi: साउथ की फेमस एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2010 में की थी. समांथा ने बचपन में पॉकेट मनी के लिए पढ़ाई के दौरान ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. ऐसा नहीं था कि समांथा को सबकुछ हाथ में परोसा हुआ मिला था. कई बार एक्ट्रेस को ऑडिशन में रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस को 2010 में तमिल फिल्म ‘विन्नैथांडी वरुवाया’ में एक छोटा सा रोल करने का मिला था. वहीं तेलुगु रोमांटिक फिल्म ‘ये माया चेसावे’ (2010) से उन्होंने असल डेब्यू किया.
आज बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी का भी बर्थडे है. 28 अप्रैल को नागपुर में जन्मे शरमन बचपन से ही एक्टिंग में करियर बनाना चाहते थे. दरअसल उनका परिवार पहले से ही एक्टिंग और थिएटर से जुड़ा था. बता दें कि एक्टर के पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर का जाना माना चेहरा थे. ‘रंग दे बसंती’ और ‘गोलमाल’ में उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग की. जहां उन्हें असली पहचान ‘गोलमाल’ ने दिलाई.
सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘माइकल’ की रफ्तार ‘धुरंधर 2’ से तेज रही. जहां ‘माइकल’ ने अपने चौथे दिन यानी सोमवार को भारत में 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं ‘धुरंधर 2’ अपने छठे सोमवार को केवल 1.05 करोड़ का कारोबार ही कर पाई. दोनों फिल्मों की ऑक्यूपेंसी सोमवार को 11 प्रतिशत दर्ज की गई. माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ भारत में ऑडियंस को पसंद आ रही है. फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से ही अच्छी गति पकड़ी है. प्रीव्यू (1.70 करोड़) से लेकर पहले, दूसरे और तीसरे दिन की कमाई क्रमशः 3.70 करोड़, 5.25 करोड़ और 5.85 करोड़ रही. अब तक इस फिल्म ने भारत में 18.75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
Related