Thursday, 24 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Paradise X Reviews: जबरदस्ती के इमोशंस और बेमतलब का वायलेंस! आखिर लोगों को कैसी लगी नानी की फिल्म?

The Paradise X Reviews:तेलुगु स्टार नानी की मोस्ट अवेटेड पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'द पैराडाइज' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म देखने के बाद ऑडियंस ने अपना रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया.

The Paradise X Reviews: तेलुगु सिनेमा के नेचुरल स्टार नानी की मोस्ट अवेटेड पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'द पैराडाइज' आखिरकार 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे. फिल्म में नानी के लुक को देखने के बाद फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई. इसलिए जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, लोग इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए थिएटर पहुंच गए. फिल्म देखने के बाद ऑडियंस ने अपना रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया. चलिए जानते हैं कि आखिर लोगों को नानी की फिल्म कैसी लगी?  

बेमतलब का वायलेंस...

नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' देखने के बाद एक यूजर ने X पर अपना रिव्यू दिया, जिसमें यूजर ने कहा, ''द पैराडाइज' की शुरुआत तो अच्छी होती है, लेकिन दूसरा हाफ पूरी तरह से बेकार है और आपके सब्र का इम्तिहान लेता है. जबरदस्ती के इमोशन थोपे गए और बेमतलब का वायलेंस किया गया. इसके अलावा, मोहन बाबू के किरदार की राइटिंग बहुत निराश करती है. राघव जुयाल के टैलेंट को पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया है और अनिरुद्ध का काम भी कोई खास असर नहीं छोड़ता.'

---Advertisement---

डायरेक्टर का विजन...

एक दूसरे यूजर ने कहा, 'सच कहूं तो 'द पैराडाइज' मुझे पसंद नहीं आई। कहानी बहुत कॉमन लगी और इसे नए तरीके से पेश करने के बजाय इसमें कई चीजें जबरदस्ती जोड़ी हुई लगीं. नानी और अनिरुद्ध ने साफ तौर पर बहुत मेहनत की, लेकिन डायरेक्टर का विजन, कहानी और स्क्रीनप्ले दर्शकों से जुड़ नहीं पाए. साथ ही, एंड क्रेडिट्स बहुत तेजी से दिखाए गए. पता नहीं ये फिल्म की एडिटिंग की वजह से था या थिएटर की कोई दिक्कत थी, लेकिन जिन लोगों ने इतनी मेहनत की, उनके नाम ठीक से दिखाए जाने चाहिए थे. मुझे यह फिल्म पसंद नहीं आई. #TheParadise'

कोई मास्टरपीस बना...

एक अन्य यूजर ने लिखा, '#Paradise को इतना खराब रिस्पॉन्स मिलने पर लोग हैरान क्यों हो रहे हैं? जैसे कि 'दसारा' के साथ ओडेला ने कोई मास्टरपीस बना दिया हो. यह तो साफ तौर पर पहले से ही पता था. इसे शुरू से ही इतना ज्यादा हाइप नहीं करना चाहिए था.'

---Advertisement---

लड़ाई-झगड़े से ही काम...

एक और यूजर ने लिखा, 'आजकल के यंग डायरेक्टर सिर्फ आइडेंटिटी के मेन कॉन्सेप्ट पर फिल्में बना रहे हैं. पहचान पर आधारित फिल्म के लिए बेहतरीन कहानी कहने की कला और अच्छे आइडियाज की जरूरत होती है. आजकल डायरेक्टर्स को इनकी जरूरत नहीं लगती, क्योंकि उन्हें लगता है कि स्लो-मोशन शॉट्स और हिंसक लड़ाई-झगड़े से ही काम चल जाता है. #TheParadise #Paradise'

इतना बड़ा मौका बर्बाद...

एक यूजर ने लिखा, 'अभी भी #Paradise से बाहर नहीं निकल पाया हूं. कितना बड़ा मौका बर्बाद हो गया! इतना सारा खर्च और सभी कलाकारों की इतनी कड़ी मेहनत! लेकिन डायरेक्टर ने एक बेमतलब की फिल्म बनाकर उन सभी को निराश कर दिया, जिसमें बस खून-खराबा ही भरा था! फिल्म के पहले हाफ के बीच में ही स्क्रिप्ट गायब हो गई और बाकी कहानी जहां मन किया, वहां चली गई!'

---Advertisement---
First published on: Sep 24, 2026 02:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola