Tuesday, 17 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Teja Sajja Engaged: ‘हनुमान’ फेम तेजा सज्जा ने चुपके से रचाई सगाई, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन?

Teja Sajja Engaged: 'हनुमान' और 'मिराय' जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले साउथ एक्टर तेजा सज्जा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए सगाई कर ली है.

साउथ सितारों की फैनफॉलोइंग लोगों के सिर चढ़कर बोलती है, इन दिनों ऐसे ही एक सितारे की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसपर यूजर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं, और कपल के आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं. हम बात कर रहे हैं, तेजा सज्जा की जिन्होंने इंगेजमेंट कर ली है, और इस खुशी के मौके पर उन्हें बधाई देने बड़े-बड़े सितारे इस अवसर पर पहुंचे, जिसके वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर हलचल मचा रहे हैं.  

तेजा सज्जा की सगाई में लगा सितारों का मेला

तेजा सज्जा ने 16 नवंबर 2026 को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में मंगेतर मौर्या के साथ सगाई की. यह समारोह परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुआ. हालांकि, इस प्राइवेट फंक्शन में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे भी नजर आए.

---Advertisement---

तेजा की सगाई में लगा सितारों का मेला

तेलुगु सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी, रवि तेजा, नानी और राणा दग्गुबाती समेत कई सितारों ने समारोह में शिरकत की. सभी ने कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं. सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी तेजा को बधाइयां दे रहे हैं.

कौन हैं तेजा सज्जा की होने वाली पत्नी मौर्या?

तेजा सज्जा की होने वाली पत्नी का नाम मौर्या है. वह फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौर्या का परिवार मूल रूप से हैदराबाद से है. जबकि उनकी परवरिश अमेरिका में हुई है. वह टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़ी हुई हैं और अपने पिता के साथ उनके बिजनेस में काम करती हैं.

---Advertisement---

तेजा सज्जा ने की थी होने वाली पत्नी तारीफ

तेजा सज्जा ने पहले एक इंटरव्यू में अपनी होने वाली पत्नी के बारे में कुछ बातें शेयर की थीं. उन्होंने बताया था कि मौर्या को फिल्मी दुनिया की चकाचौंध और लाइमलाइट से कोई खास मतलब नहीं है. एक्टर को उनकी यही सादगी पसंद आई. इतना ही नहीं, तेजा ने यह भी बताया था कि उनकी शादी अरेंज मैरिज है, जिसे दोनों परिवारों ने मिलकर तय किया है.

दिसंबर में उदयपुर में होगी रॉयल वेडिंग!

सगाई के बाद अब सभी की नजरें तेजा सज्जा की शादी पर टिकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर दिसंबर 2026 में राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं. शादी में परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों के शामिल होने की उम्मीद है. इसके बाद हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा जा सकता है.

---Advertisement---

'हनुमान' से मिली पैन इंडिया पहचान

वर्कफ्रंट की बात करें तो तेजा सज्जा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान' से मिली. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और तेजा को पैन इंडिया स्टार बना दिया. इसके बाद वह फिल्म 'मिराय' में भी नजर आए. अब फैंस उनकी आने वाली फिल्मों के साथ-साथ शादी की तस्वीरों का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.  

First published on: Nov 17, 2026 01:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो