---विज्ञापन---

Trisha Krishnan की ‘करुप्पू’ में हुई तमिलनाडु सीएम थलपति विजय की एंट्री, स्क्रीन पर सुपरस्टार को देख बजी सीटियां

तृषा कृष्णन और सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हो गई है. आरजी बालाजी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म पहले 14 मई को रिलीज होने वाली थी. हालांकि 14 को इस फिल्म के तमाम शोज कैंसिल हो गए. जिसके बाद इसे 15 मई को रिलीज किया गया. वहीं, इस फिल्म के दौरान फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला है. जिसके बाद थिएटर में जमकर लोगों ने सीटियां बजाई हैं.

थलपति विजय को स्क्रीन पर देख फैंस ने बजाई सीटियां

दरअसल, सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं. ये वीडियोज करुप्पू के शो के दौरान के है. इस फिल्म के दौरान फैंस को सीएम थलपति विजय की खास झलक देखने को मिली है. जिसके बाद वहां मौजूद फैंस उनके दीवाने हो गए और जोर जोर से तालियां, सीटियां बजाने लगे.

---Advertisement---

करुप्पू के मेकर्स ने थलपति विजय को कहा शुक्रिया

बता दें कि मेकर्स और सूर्या ने थलपति विजय का धन्यवाद करते हुए फिल्म के दौरान एक छोटा सा वीडियो एड किया था. जिसमें सूर्या ने फैंस की ओर से थलपति को थैंक यू कहा है. फिल्म के दौरान उन्होंने विजय के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेते हुए और सीएम ऑफिस पहुंचने का वीडियो दिखाया गया है. इस वीडियो में थलपति सभी का अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, जैसे ही फैंस को विजय की झलक देखने को मिलती है, तो वो जोर-जोर से सीटियां बजाने लगते हैं और चिल्लाने लगते हैं.

करुप्पू के फर्स्ट डे शो पर पहुंची तृषा

करुप्पू से सूर्या और तृषा 21 साल बाद स्क्रीन पर एक साथ दिखे है. दोनों को साथ देखकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली. इतना ही नहीं तृषा चेन्नई के रोहिणी सिल्वर स्क्रीन में करुप्पू का फर्स्ट डे शो देखने के लिए पहुंची थी. इस दौरान उनके साथ डायरेक्टर बालाजी, म्यूजिक कंपोजर साई अभ्यंकर और सूर्या के भाई कार्थी भी मौजूद थे.

---Advertisement---

करुप्पू के मेकर्स ने फैंस से मांगी देरी के लिए माफी

करुप्पू फिल्म सिनेमाघरों में देरी से रिलीज हुई है. जिसको लेकर मेकर्स और ड्रम वॉरियर पिक्चर्स ने माफी मांगी. उन्होंने फैंस के लिए एक नोट लिखा और कहा, " कुछ सफर ऐसे होते है, जो सिर्फ वक्त की ही नहीं, बल्कि दिल की भी परीक्षा लेते हैं. हर शख्स जिसने करुप्पू का इंतजार किया, जिसने फिल्म के बारे में लगातार पूछा और हमारी चुप्पी और देरी के बाद भी हम पर भरोसा नहीं खोया, हम आपसे माफी मांगते हैं. इससे भी बढ़कर हम आपका दिल से शुक्रिया अदा करते हैं.

करुप्पू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं, करुप्पू को लेकर बात करें तो इस मूवी को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर भी अच्छा कलेक्शन किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14.40 करोड़ का कलेक्शन किया है.

First published on: May 16, 2026 08:03 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.