---विज्ञापन---
बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर, OTT पर सुपरहिट! 2 साल पुरानी ये फिल्म कर रही टॉप 10 में ट्रेंड
जियो हॉटस्टार पर इन दिनों 2 साल पुरानी फ्लॉप फिल्म ट्रेंड कर रही है. 350 करोड़ रुपये में बनी ये मूवी अपनी लागत निकाल पाने में असफल रही थी, लेकिन अब यह ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा बनाए हुए है.
सिनेमाघरों में हर साल तमाम फिल्में रिलीज होती हैं. हालांकि इसमें से बहुत कम ऐसी मूवी होती हैं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट हो पाती हैं. फ्लॉप होने के बाद फिल्मों का ओटीटी पर भी कम क्रेज देखने को मिलता है. हालांकि आज हम एक ऐसी ही मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि दो साल पहले रिलीज हुई थी और अब टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है.
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी ये फिल्म
दरअसल, हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं वो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी. 350 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने अपनी लागत भी नहीं निकाली थी. लेकिन अब ये ओटीटी पर पसंद की जा रही है और टॉप 10 में भी ट्रेंड कर रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
कंगुवा स्टार कास्ट
हम बात कर रहे हैं फिल्म कंगुवा की. जो कि 2 साल पहले यानी कि 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल लीड रोल में नजर आए थे. सूर्या ने मूवी में डबल रोल किया था. इस मूवी में दिशा पटानी भी अहम रोल में नजर आईं थी और फिल्म का डायरेक्शन शिवा ने किया था.
क्या है कंगुवा की कहानी
फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो सूर्या ने मूवी में जेटा का रोल किया है, जो कि रूस की एक गुप्त बायो मेडिकल लैब से भाग निकलता है. जहां पर बच्चों को सुपर पावर देने और दिमाग की क्षमता बढ़ाने के लिए एक्सपेरिमेंट किए जाते थे. इसके बाद जेटा भागकर गोवा चला जाता है और फ्रांसिस थियोडोर से मिलता है. दूसरी कहानी फिल्म में पांच द्वीपों के समूह और कबीलों के आपसी झगड़ों के बारे में है. एक फिल्म में दो अलग कहानियां देखने को मिलती है, जिसमें से एक मॉडर्न टाइम की कहानी है और एक पुराने युग की कहानी है.
कंगुवा कलेक्शन
आपको बता दें कि कंगुवा 350 करोड़ के बड़े बजट में बनी थी. हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 106 करोड़ का कारोबार किया था और यह फ्लॉप साबित हुई थी.
कंगुवा जियो हॉटस्टार पर कर रही ट्रेंड
लेकिन रिलीज के दो साल बाद और फ्लॉप होने के बाद यह जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस मूवी को IMDb पर सिर्फ 4.4 की रेटिंग मिली थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.