---विज्ञापन---
South Movies Releasing This Week: ‘जना नायकन’ से ‘करावली’ तक… इस हफ्ते साउथ फिल्मों का आएगा तूफान!
South Indian Movies Releasing This Week: जुलाई का आखिरी हफ्ता साउथ सिनेमा के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला. तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ इंडस्ट्री की कई बड़ी और अलग-अलग जॉनर की फिल्में इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. सबसे ज्यादा चर्चा थलापति विजय की फिल्म 'जना नायकन' की है, जिसे उनके एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है. ऐसे में इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
'जना नायकन'
23 जुलाई को रिलीज होने वाली 'जना नायकन' एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है. एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय एक एक्स पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे, जो कमजोर और बेबस लोगों के लिए ताकतवर लोगों से भिड़ जाता है. फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रियामणि और प्रकाश राज जैसे कई बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.
'महाराजा हॉस्टल'
इसी दिन मलयालम फिल्म 'महाराजा हॉस्टल' भी रिलीज होगी. यह हॉरर-कॉमेडी तीन इंजीनियरिंग छात्रों की कहानी है, जो सस्ते किराए के चक्कर में एक पुराने हॉस्टल में रहने पहुंचते हैं. लेकिन जल्द ही उन्हें पता चलता है कि हॉस्टल में कुछ रहस्यमयी और डरावनी घटनाएं हो रही हैं. डर और कॉमेडी का यह कॉम्बो दर्शकों को पसंद आ सकता है.
'चेन्नई लव स्टोरी'
24 जुलाई को रोमांस पसंद करने वालों के लिए 'चेन्नई लव स्टोरी' आएगी. फिल्म में किरण अब्बावरम और गौरी प्रिया मुख्य भूमिका में हैं. यह दो युवाओं की भावुक प्रेम कहानी है, जो अपने करियर और रिश्ते के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं.
'करावली'
कन्नड़ सिनेमा की 'करावली' भी इस हफ्ते की चर्चित रिलीज में शामिल है. यह पीरियड एक्शन-ड्रामा कर्नाटक की मशहूर कंबला भैंस दौड़ की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में पारिवारिक दुश्मनी, बदला और क्षेत्रीय गौरव की कहानी देखने को मिलेगी.
ये फिल्में भी उड़ाएंगी धुंआ!
इसके अलावा तेलुगु एक्शन-थ्रिलर 'चंद्रप्पन', भावनात्मक रोमांटिक ड्रामा 'कागिथम पदवलु', फैंटेसी फैमिली ड्रामा 'सिंदूरा' और रोमांटिक एक्शन फिल्म 'करीमनी मलिका नीनल्ला' भी 24 जुलाई को रिलीज होंगी.
हर जोनर की होगीं फिल्में
कुल मिलाकर इस हफ्ते थिएटर में एक्शन, रोमांस, हॉरर, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा. अगर आप साउथ फिल्मों के शौकीन हैं, तो इस सप्ताह आपके पास मनोरंजन के लिए कई शानदार विकल्प मौजूद हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.