---विज्ञापन---
SonyLIV पर 4 साल से गर्दा उड़ा रही 8.7 रेटिंग वाली ये फिल्म, जीत चुकी है नेशनल अवॉर्ड
Sonyliv Best South Indian Film: आज के जमाने में जहां लोगों को थिएटर से लेकर ओटीटी पर सिर्फ एक्शन, सस्पेंस या फिर कमर्शियल फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रह रहा है, वहीं, इस शोर में एक फिल्म ऐसी है, जिसकी शांत और असरदार कहानी ने सभी को अपना कायल बना लिया है. क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों की तरह ये मूवी भी आपको अपनी कहानी के साथ शुरू से लेकर आखिर तक बांधे रखती है. अगर आप भी इस वीकेंड कुछ अच्छा और रिफ्रेशिंग देखना का सोच रहे हैं, तो ये फिल्म आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है.
क्या है फिल्म का नाम?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'कडैसी विवासयी' है, जो एक तमिल भाषा की फैमिली फिल्म है. फिल्म के नाम 'कडैसी विवासयी' का हिन्दी में मतलब 'आखिरी किसान' होता है. इस फिल्म के लीड एक्टर नल्लांदी हैं, जो इस फिल्म के रिलीज होने से 10 दिन पहले मर गए थे. नल्लांदी प्रोफेशनल एक्टर नहीं थे, बल्कि एक बुजुर्ग किसान थे. फिल्म में उनके अलावा, विजय सेतुपति भी अहम किरदार में थे.
80 साल के किसान की कहानी
फिल्म 'कडैसी विवासयी’ की कहानी उसीलमपट्टी के एक छोटे से गांव के 80 साल के बुजुर्ग किसान मायंदी के इर्द-गिर्द घूमती है. मायंदी इस गांव के आखिरी किसान हैं क्योंकि गांव के बाकी लोगों ने सूखे और जमीन बिकने की वजह से खेती करना छोड़ दिया है. मायंदी की जिंदगी काफी अच्छी तरह से चल रही होती है कि तभी अचानक मायंदी एक अजीब से कानूनी केस में फंस जाते हैं.
फिल्म का मैसेज
एम. मणिकंदन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का मैसेज भी काफी अलग और दिल को छू लेने वाला है. यह फिल्म आपको किसान और खेती के बीच रिश्ते और प्यार को समझाती है. इसे देखने के बाद सिर्फ किसानों की इज्जत ही नहीं करोगे, उनकी भावनाओं को भी अपने दिल में महसूस करोगे.
IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग
इस फिल्म की कहानी इतनी दमदार और असरदार है कि इस फिल्म को 69वें नेशनल अवॉर्ड में ‘बेस्ट तमिल फिल्म’ का अवॉर्ड भी मिला था. इसके अलावा, इसे IMDb पर 8.7 की तगड़ी रेटिंग मिली है. इस फिल्म को SonyLIV पर मार्च 2022 में रिलीज किया गया था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.