Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘सैम+राज=समराज…’ सामंथा रुथ प्रभु के होने वाले बच्चे का नाम हुआ रिवील? फैन के कमेंट पर बोलीं- ‘हम कुछ…’

Samantha Ruth Prabhu Reacts on Baby Name: सामंथा रुथ प्रभु के फैंस ने उन्हें उनके होने वाले बच्चे का नाम सजेस्ट किया है, जिस पर सामंथा का रिएक्शन सामने आया है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

Samantha Ruth Prabhu Reacts on Baby Name: साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं. सामंथा ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय करने के लिए काम से भी ब्रेक ले लिया है. इसके साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं, जहां वो अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी नई-नई अपडेट्स को फैंस के साथ शेयर करती हैं. इसी बीच सामंथा ने अपनी इस प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियां फैंस के साथ हाल ही में शेयर की. इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस के होने वाले बच्चें का नाम रिवील हो गया. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.  

सामंथा ने प्रेग्नेंसी की नई तस्वीरें

सामंथा रुथ प्रभु ने रविवार की शाम को इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी के कुछ खास मुमेंट की तस्वीरें शेयर की. इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया. उनकी इस पोस्ट पर फैंस ने भी दिल खोलकर प्यार लुटाया. फैंस ने सामंथा की पोस्ट को लाइक करने के साथ-साथ खूब सारे कमेंट भी किए हैं.

---Advertisement---

फैन ने सजेस्ट किया होने वाले बच्चे का नाम

इन्हीं में से एक फैन ने कमेंट करते हुए सामंथा को उनके होने वाले बच्चे का नाम सजेस्ट किया. फैन ने लड़की के लिए 'समायरा' और लड़के के लिए 'समराज' नाम सजेस्ट किया. फैन ने ये भी बताया कि उसके ये नाम सामंथा और उनके पति राज निदिमोरु के नाम को मिलाकर बताया है.

सामंथा ने ऐसे दिया जवाब

फैन के इस कमेंट ने सामंथा का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. फैन ने कमेंट में लिखा, 'समायरा (लड़की) या समाराज (लड़का) कैसा रहेगा? सैम और राज का एकदम सही मेल! इस पर आपका क्या ख्याल है, सामंथा गारू!' इस पर जवाब देते हुए समंथा ने लिखा, 'समराज. थोड़ा ज्यादा ही घमंडी लग रहा है, ऐसा नहीं लगता?' साथ ही एक हंसने वाला इमोजी भी लगाया.

---Advertisement---

एक्ट्रेस मिरर सेल्फी

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की. इनमें से एक में एक्ट्रेस मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने कई और तस्वीरें शेयर की. इस पोस्ट के कैप्शन में सामंथा ने लिखा, 'प्लीज, मैं अपनी स्किन और बालों को ऐसे ही रखना चाहूंगी.'

यह बिल्कुल नया...

कुछ समय पहले पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कहा, 'यह बिल्कुल नया और एडवेंचर से भरा हुआ है. लेकिन मैं इस पल का काफी समय से इंतजार कर रही थी. मैं हमेशा से मां बनना चाहती थी. इसलिए मुझे पता है कि मैं इसमें अपना पूरा योगदान दूंगी.'  

---Advertisement---
First published on: Aug 31, 2026 08:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola