---विज्ञापन---
नागा चैतन्य संग तलाक के बाद एक्स देवर अखिल पर प्यार लुटाती दिखीं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म ‘लेनिन’ के लिए दी शुभकामनाएं
नागा चैतन्य के भाई और अभिनेता अखिल अक्किनेनी फिल्म 'लेनिन' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इससे पहले वह फिल्म 'एजेंट' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। ऐसे में उन्हें 'लेनिन' से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की रिलीज के बीच सामंथा रुथ प्रभु ने अपने पूर्व देवर अखिल अक्किनेनी को शुभकामनाएं दी हैं।
सामंथा ने दी अखिल को शुभकामनाएं
दरअसल, सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'लेनिन' का ट्रेलर शेयर किया. ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "अखिल अक्किनेनी और 'लेनिन' की पूरी टीम को ढेरों शुभकामनाएं. इस फिल्म से पहले से ही ब्लॉकबस्टर बनने का अहसास हो रहा है."
नागा से तलाक के बाद राज संग सामंथा ने रचाई शादी
बता दें कि अखिल अक्किनेनी, सामंथा रुथ प्रभु के पूर्व पति नागा चैतन्य के छोटे भाई हैं. नागा चैतन्य और सामंथा की शादी साल 2017 में हुई थी. हालांकि, शादी के कुछ साल बाद दोनों ने 2021 में तलाक ले लिया. अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. एक ओर सामंथा ने राज निदिमोरु से शादी कर ली है और वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं. वहीं, नागा चैतन्य ने अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला से शादी कर ली है.
फिल्म लेनिन
अगर फिल्म 'लेनिन' की बात करें, तो इसका निर्देशन मुरली किशोर अब्बुरु ने किया है. फिल्म में अखिल अक्किनेनी के साथ भाग्यश्री बोरसे भी अहम भूमिका में नजर आई हैं. यह एक एक्शन-रोमांस फिल्म है.
लेनिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'लेनिन' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने पहले दिन 5.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया. पहले दिन फिल्म की कमाई ठीक-ठाक रही.
कौन हैं अखिल अक्किनेनी?
अगर अखिल अक्किनेनी की बात करें, तो वह सुपरस्टार नागार्जुन और अभिनेत्री अमला के बेटे हैं. उन्होंने साल 1995 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सिसिंद्री' से की थी. इसके बाद वह साल 2015 में फिल्म 'अखिल' से बतौर लीड एक्टर नजर आए. वह 'एजेंट', 'हैलो' और अन्य कई फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.