Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर डांसर के साथ हादसा, खेलते हुए टूटी गई हड्डियां; अब है ऐसी हालत

Bollywood Dancer Hand Fracture: बॉलीवुड के मशहूर डांसर के साथ एक हादसा हो गया. डांसर घर पर अपने बेटे के साथ खेलते वक्त छत से नीचे गिर गए. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Jul 11, 2026 01:50
Share :

Bollywood Dancer Hand Fracture: बॉलीवुड के मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर सलमान यूसुफ खान के साथ एक हादसा हो गया है. सलमान 13 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए थे. कुछ दिनों पहले सलमान यूसुफ खान की हॉस्पिटल से कई तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसे देख हर किसी को झटका लगा था. लेकिन, शुक्र सिर्फ इस बात का है कि इस हादसे में डांसर को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ; वो जल्द ही घर भी लौट आए थे. अब खुद सलमान ने इस हादसे की पूरी सच्चाई फैंस के साथ शेयर की है.

सलमान युसुफ खान ने बताया कि उनके साथ ये हादसा किसी शूटिंग के दौरान नहीं, बल्कि घर पर अपने बेटे के साथ खेलते वक्त हुआ था. सलमान ने कहा, ‘मैंने सोचा कि अपने बेटे को पतंग उड़ाना सिखाऊं. हम छत पर थे. मैंने उसे सिखाया, फिर उसे नीचे भेज दिया. इसके बाद मैं खुद पतंग को और ऊपर उड़ाने लगा. तभी मेरा पैर फिसल गया और मैं करीब 13 फीट नीचे गिर गया, जिससे मेरा हाथ टूट गया. मेरी दो हड्डियां टूट गईं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…’

---विज्ञापन---
First published on: Jul 11, 2026 01:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola