Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raghav Juyal’s Birthday Party में मची धूम ,Aryan Khan ने जीता दिल,Videos Viral

बॉलीवुड के ‘किंग ऑफ स्लो मोशन’ राघव जुयाल ने 10 जुलाई को अपना 35वां जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। बिना किसी प्रोफेशनल ट्रेनिंग और शॉर्टकट के अपनी पहचान बनाने वाले राघव ने मुंबई में अपने दोस्तों के लिए शानदार बर्थडे पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 10, 2026 17:56
Share :
Raghav Juyal

बॉलीवुड के ‘किंग ऑफ स्लो मोशन’ राघव जुयाल ने 10 जुलाई को अपना 35वां जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। बिना किसी प्रोफेशनल ट्रेनिंग और शॉर्टकट के अपनी पहचान बनाने वाले राघव ने मुंबई में अपने दोस्तों के लिए शानदार बर्थडे पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। बर्थडे बॉय राघव जुयाल अपने स्मार्ट ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश नजर आए। उनका क्लासी लुक उनकी कूल पर्सनैलिटी को बखूबी दिखा रहा था। पार्टी की सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपने दोस्त राघव की पार्टी में पहुंचे। दोनों की दोस्ती ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के दौरान और मजबूत हुई थी। इस दौरान आर्यन का खास अंदाज भी देखने को मिला, जब एक फैन के गिरने पर उन्होंने तुरंत आगे बढ़कर उसकी मदद की। वहीं, शहनाज़ गिल की मौजूदगी ने भी पार्टी की लाइमलाइट बढ़ा दी। राघव और शहनाज़ की करीबी दोस्ती और डेटिंग की खबरों के बीच उनका बर्थडे पार्टी में पहुंचना चर्चा का विषय बन गया। शहनाज़ अपने ग्लैमरस और एलिगेंट लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा बॉबी देओल, रवि दुबे और सरगुन मेहता समेत कई सितारे भी इस स्टार-स्टडेड पार्टी में नजर आए। राघव जुयाल का 35वां बर्थडे बैश ग्लैमर, स्टाइल और दोस्ती का शानदार सेलिब्रेशन साबित हुआ, जहां आर्यन खान, शहनाज़ गिल और बॉबी देओल ने अपनी मौजूदगी से खूब सुर्खियां बटोरीं।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 10, 2026 05:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola