Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: टाइगर श्रॉफ की नई एक्शन फिल्म में हुई 2 हसीनाओं की एंट्री, रकुल प्रीत के साथ ये एक्ट्रेस भी होगी साथ

Entertainment News Live: टाइगर श्रॉफ की नई एक्शन-ड्रामा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और प्रज्ञा जायसवाल की एंट्री हो गई है. रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त से शुरू होगी. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ अपनी आने वाली नई एक्शन-ड्रामा फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं. मशहूर डायरेक्टर रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए मेकर्स की फीमेल लीड्स की तलाश अब पूरी हो गई है. ताजा अपडेट के मुताबिक, इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और प्रज्ञा जायसवाल की धमाकेदार एंट्री हुई है. इन दोनों अभिनेत्रियों के आने से फिल्म को हिंदी के साथ-साथ साउथ मार्केट में भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. इस अनटाइटल्ड फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल 1 अगस्त से मुंबई में शुरू होने जा रहा है.

कोर्ट के फैसले के बाद राजपाल यादव की पहली पोस्ट वायरल

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और मशहूर कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव को लेकर एक बहुत बड़ी कानूनी खबर सामने आई है. सालों पुराने एक हाई-प्रोफाइल चेक बाउंस मामले में अदालत ने अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए इस दिग्गज अभिनेता को एक बार फिर 3 महीने के लिए जेल भेजने का आदेश दिया है. इस बड़े झटके के बाद हर तरफ खलबली मची हुई है, लेकिन इसी बीच जेल की सजा का हुक्म आने के तुरंत बाद राजपाल यादव का सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट वायरल हो गया है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ महफिल में रंग जमाने की बात कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhamaal 4 and Alpha and Welcome To The Jungle collection)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की है. ‘धमाल 4’ ने ओपनिंग डे पर 13.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. पहले दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 24 प्रतिशत रही और इसके कुल 10,669 शो चले. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने पहले दिन 21.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

वहीं, अल्फा ने शुक्रवार को 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को फिल्म की कमाई में करीब 1 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी केवल 12 प्रतिशत रही और इसके कुल 4,831 शो चले. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में आठ दिनों में कुल 49.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 82.06 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ की रिलीज से अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई को तगड़ा झटका लगा है. तीसरे शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन सिमट कर महज 1 करोड़ रुपये रह गया है, जिससे इसका घरेलू बिजनेस अब 126 करोड़ के पार पहुंचा है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
11:15 (IST) 11 Jul 2026
Entertainment News Live: 17 साल के नाबालिग इंफ्लुएंसर ने किया निकाह

सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया से एक बेहद हैरान और चौंका देने वाली खबर सामने आई है. अपनी मजेदार कॉमेडी और फनी व्लॉग्स से लाखों युवाओं के दिलों पर राज करने वाले एक बेहद पॉपुलर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर ने अचानक शादी रचाकर हर किसी को हैरत में डाल दिया है. महज 17 साल की बेहद कम उम्र में किए गए इस निकाह की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

10:29 (IST) 11 Jul 2026
Entertainment Live News: 'तुझे कुत्तों की तरह मारती...' श्रेया कालरा को आकांक्षा चौधरी ने दी जान की धमकी

'लॉक अप 2' की शुरुआत से ही शो में हर रोज़ कोई न कोई ड्रामा देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि यह लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. शो की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला से लेकर सुनीता आहूजा तक, सभी की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है. वहीं, श्रेया कालरा अपने बर्ताव और आकांक्षा चौधरी अपने लड़ाकू रवैये को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं. हाल ही में श्रेया और आकांक्षा के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला, जिसमें आकांक्षा ने श्रेया को जान से मारने की धमकी तक दे डाली. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:28 (IST) 11 Jul 2026
Entertainment Live News: आमिर खान गौरी संग फैमिली हाउस में होंगे शिफ्ट, एक्स वाइफ किरण राव भी रहेंगी साथ

आमिर खान ने हाल ही में 61 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है. कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए और लोगों ने उन्हें खूब बधाइयां भी दीं। अब, 5 जुलाई को शादी के बाद यह सवाल उठ रहा है कि दोनों साथ में कहां शिफ्ट होंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:21 (IST) 11 Jul 2026
Entertainment News Live: राजपाल यादव 3 महीने के लिए जाएंगे जेल?

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस केस में 3 महीने जेल की सजा सुनाई है. सजा के ऐलान के बीच अक्षय कुमार संग उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक खास कैप्शन लिखा है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

10:08 (IST) 11 Jul 2026
Entertainment News Live: टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म में रकुल प्रीत के साथ ये एक्ट्रेस भी होगी साथ

टाइगर श्रॉफ की रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली अगली एक्शन फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है. इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और प्रज्ञा जायसवाल की एंट्री हो चुकी है. मेकर्स को उम्मीद है कि इस कमर्शियल कॉम्बिनेशन से फिल्म को हिंदी और साउथ दोनों ही मार्केट में तगड़ा फायदा मिलेगा.

09:52 (IST) 11 Jul 2026
Entertainment News Live: 'धमाल 4' ने बिगाड़ा 'वेलकम टू द जंगल' का पूरा खेल

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर पिछले दो हफ्तों से एकतरफा राज कर रही महाकाय मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म Welcome To The Jungle की रफ्तार पर आखिरकार ब्रेक लगना शुरू गया है. बड़े पर्दे पर एक और नई और बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फ्रेंचाइजी Dhamaal की धमाकेदार एंट्री ने इस फिल्म के पूरे गणित को हिलाकर रख दिया है. अपने तीसरे शुक्रवार को इस फिल्म के सिंगल डे कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

First published on: Jul 11, 2026 09:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola