Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shehnaaz Gill & Raghav Juyal Relationship Confirmed? दोस्ती के ढोंग से हट गया पर्दा, वीडियो वायरल !

राघव जुयाल के 9 जुलाई को हुए ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर उनकी और शहनाज़ गिल की डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है। इस पार्टी में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शिरकत की।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 10, 2026 16:51
Share :
Shehnaaz Gill & Raghav Juyal

राघव जुयाल के 9 जुलाई को हुए ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर उनकी और शहनाज़ गिल की डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है। इस पार्टी में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई चर्चित चेहरे इस खास मौके पर नजर आए, जबकि ऑल ब्लैक आउटफिट में राघव का स्टाइलिश अंदाज भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि, सबसे ज्यादा सुर्खियां पार्टी खत्म होने के बाद सामने आए उस वीडियो ने बटोरीं, जिसमें राघव और शहनाज़ एक साथ वेन्यू से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों मुस्कुराते हुए बातचीत करते नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि दोनों ने एक-दूसरे का हाथ भी थामा। यही वजह है कि फैंस अब उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कई लोग इसे उनके कथित रिलेशनशिप का सबसे बड़ा संकेत मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि यह सिर्फ अच्छे दोस्तों के बीच की सहज बॉन्डिंग भी हो सकती है। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से शहनाज़ गिल और राघव जुयाल का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा है, लेकिन दोनों हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताते आए हैं। फिलहाल, वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बावजूद राघव जुयाल और शहनाज़ गिल की ओर से अपने रिश्ते या इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, ऐसे में इन अफवाहों की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

First published on: Jul 10, 2026 04:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola