Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

850 करोड़ की हिट फिल्म दे चुका है ये सुपरस्टार, अब बना हजारों बच्चों का मसीहा, खुद उठाता है पढ़ाई का खर्च

---विज्ञापन---

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं. इनमें से कुछ फिल्मों को शुरुआत में ज्यादा तवज्जो नहीं मिलती, लेकिन बाद में वही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित होती हैं. आज हम ऐसे ही एक एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं, जिनकी एक फिल्म को शुरुआती दौर में ज्यादा अहमियत नहीं दी गई, लेकिन बाद में उसने सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए.

नेशनल अवॉर्ड जीत चुका है ये एक्टर

आज यह अभिनेता साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं. अपने करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं. इतना ही नहीं, वह हजारों बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग करते हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में.

---Advertisement---

दरअसल, हम बात कर रहे हैं नेशनल अवॉर्ड विजेता ऋषभ शेट्टी की, जो आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. अभिनेता का जन्म 7 जुलाई 1983 को कर्नाटक के छोटे से गांव केराड़ी में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कुंडापुरा से पूरी की और इसके बाद बेंगलुरु से बीकॉम की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने थिएटर में नाटकों में अभिनय करना शुरू कर दिया था. पढ़ाई पूरी करने के बाद ऋषभ ने कई तरह की नौकरियां कीं. उन्होंने वॉटर कैन बेचे, रियल एस्टेट में काम किया और एक होटल में भी नौकरी की.  

ऋषभ शेट्टी करियर

ऋषभ शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत क्लैप बॉय के तौर पर की थी. इसके बाद वह स्पॉट बॉय बने और फिर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया. साल 2012 में उन्हें फिल्म 'तुगलक' में छोटा-सा रोल मिला. इसके बाद वह 'लुसिया' और 'उलीदवारु कंदंथे' जैसी फिल्मों में नजर आए.

---Advertisement---

ऋषभ शेट्टी की हिट फिल्में

बाद उन्होंने निर्देशन में कदम रखा. फिल्म 'रिक्की' से निर्देशन की शुरुआत करने के बाद उन्होंने 'किरिक पार्टी' बनाई, जो जबरदस्त हिट साबित हुई. इसके बाद उन्होंने 'सरकारी हाय प्रा शाले कासरगोडु, कोडुगे: रामन्ना राय' का निर्देशन किया, जिसे सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. साल 2022 में ऋषभ शेट्टी फिल्म 'कांतारा' लेकर आए, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की. इस फिल्म को ओटीटी पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. वहीं, ऋषभ शेट्टी को 'कांतारा' में बेहतरीन अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस फिल्म के सीक्वल पार्ट ने भी दुनिया भर में 852 करोड़ का कारोबार किया.  

ऋषभ शेट्टी फाउंडेशन के जरिए उठाते हैं बच्चों की पढ़ाई का खर्च

ऋषभ शेट्टी एक समाजसेवी भी हैं. वह अपनी पत्नी प्रगति शेट्टी के साथ मिलकर ऋषभ फाउंडेशन चलाते हैं, जहां शिक्षा, सामुदायिक विकास और समाज कल्याण के क्षेत्र में काम किया जाता है. फाउंडेशन जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ-साथ सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर, पढ़ाई से जुड़ी चीजों और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने का भी काम करता है. ऋषभ स्वयं सरकारी स्कूल में पढ़े हैं, इसलिए उनका मानना है कि आर्थिक तंगी की वजह से किसी भी बच्चे की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए. इसी सोच को ध्यान में रखकर उनका फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है.

---Advertisement---

ऋषभ शेट्टी नेटवर्थ

अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वह करीब 90 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनमें टोयोटा वेलफायर भी शामिल है, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा उनके पास करीब 87 लाख रुपये की ऑडी Q7 भी है.

First published on: Jul 07, 2026 08:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola