Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: JR NTR की फिल्म पर बढ़ा विवाद, भगवान मुरुगन के इतिहास से छेड़छाड़ के बाद उठी बैन की मांग

Entertainment News Live In Hindi: जूनियर एनटीआर और निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की आने वाली फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है. भगवान मुरुगन पर आधारित बताई जा रही इस फिल्म के पोस्टर को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है. आज साउथ के जाने माने एक्टर ऋषभ शेट्टी का बर्थडे है और वह अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. वेलकम टू द जंगल के कलेक्शन में इस सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

JR NTR (
JR NTR (

Entertainment News Live In Hindi: जूनियर एनटीआर और निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की आने वाली फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था, लेकिन पोस्टर सामने आते ही लोगों ने इस पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि यह फिल्म भगवान मुरुगन पर आधारित है, लेकिन पोस्टर को लेकर कथित तौर पर तीखी आलोचना हो रही है. विवाद उस समय और बढ़ गया जब नाम तमिझर काची के प्रमुख सीमन ने तमिलनाडु में फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर दी.

विवाद पर रिएक्शन देते हुए सीमन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “यह चौंकाने वाली बात है कि फिल्म की टीम की पोस्ट में यह दावा किया गया है कि आंध्र प्रदेश के प्रोडक्शन हाउस की NTR-त्रिविक्रम फिल्म, जो तमिल देवता मुरुगा पेरुमन पर आधारित है, उसमें तमिल देवता मुरुगन को उत्तरी मैदानी इलाकों में जन्मा हुआ दिखाया गया है. रचनात्मकता की आड़ में ऐसे ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की निंदा की जानी चाहिए.”

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे लिखा, “अनादि काल से तमिलों के सबसे प्राचीन और मूल देवता भगवान मुरुगा पेरुमन तमिल संस्कृति और जीवनशैली से अटूट रूप से जुड़े रहे हैं. तमिल समाज उन्हें कभी खोने नहीं देगा. तमिल ही मुरुगन हैं और मुरुगन ही तमिल हैं. दोनों को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता. तमिल देवता मुरुगन हमारे जीवन और हमारी भावनाओं का अभिन्न हिस्सा हैं. किसी को भी उनका अपमान करने का अधिकार नहीं है. मैं फिल्म की टीम को चेतावनी देता हूं कि कला के नाम पर मनगढ़ंत और काल्पनिक कहानियां, जैसे कि भगवान मुरुगन का जन्म उत्तरी मैदानी इलाकों में हुआ था, गढ़ने और थोपने की कोशिशें तुरंत बंद कर देनी चाहिए. ऐसा नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.”

बता दें कि विवाद पिछले महीने शुरू हुआ था, जब निर्माता नागा वामसी ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया था. पोस्टर में त्रिशूल दिखाया गया था, जिसे भगवान मुरुगन के दिव्य भाले से मिलता-जुलता बताया गया. उस पर संस्कृत में श्लोक भी लिखे गए थे. पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “उत्तर में जन्म. देश के दिल में निर्माण. दक्षिण में पूजा. अब एक ऐसी कहानी, जो पूरी दुनिया की होने वाली है.”

---विज्ञापन---

तीखी आलोचना के बाद पोस्ट के कैप्शन से विवादित पंक्ति हटा दी गई थी. बाद में कैप्शन बदलकर लिखा गया, “शिव के पुत्र. पार्वती का गौरव। शाश्वत सेनापति। और एक बार फिर त्रिविक्रम के साथ.” फिल्म के टाइटल की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका नाम ‘God of War’ हो सकता है.

वेलकम टू द जंगल का कलेक्शन

अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 11 दिन पूरे कर लिए हैं. दूसरे सोमवार को ठीक-ठाक कमाई करते हुए यह फिल्म अब घरेलू बाजार में 120 करोड़ रुपये के बड़े आंकड़े से महज कुछ ही कदम दूर है. दरअसल दूसरे सोमवार को इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹2.65 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन ₹117.55 करोड़ तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
22:04 (IST) 7 Jul 2026
Entertainment News Live: बारिश का लुफ्त उठा रहे सलमान खान, पोस्ट वायरल

हाल ही में सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी दो शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. कैप्शन में भाईजान ने ‘मातृभूमि’ लिखकर हर किसी का दिल जीत लिया. मुंबई की बारिश के बीच मानसून का मजा लेते सलमान खान काफी फिट और हेल्दी नजर आ रहे हैं. दोनों तस्वीरों में सलमान खान प्रकृति के शांत और खूबसूरत माहौल का आनंद लेते दिख रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DafhcuXCO8q/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

19:30 (IST) 7 Jul 2026
Entertainment News Live: आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी में क्यों पहनी थी पायल? वजह कर देगी हैरान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी शादी से ज्यादा अपने अनोखे लुक को लेकर चर्चा में हैं. 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ सादगी भरे समारोह में शादी करने वाले आमिर ने आइवरी रंग की धोती और अंगरखा पहनकर सबका दिल जीत लिया, लेकिन उनके पूरे लुक में जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वह थी उनके एक पैर में पहनी गई मोटी चांदी की पायल.

18:41 (IST) 7 Jul 2026
Entertainment News Live: MS Dhoni संग रिलेशनशिप में रही ये एक्ट्रेस, 15 साल की उम्र में शुरू हुआ करियर

साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक, अपनी हसीन अदाओं का जलवा बिखेरने वाली इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. दर्शक आज भी उनकी अदाकारी के दीवाने हैं. अपनी एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं. दरअसल, उनका नाम इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ चुका है, जिसमें एक्ट्रेस धोखा मिलने तक का आरोप लगा चुकी हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं...पूरी खबर पढ़ें

15:31 (IST) 7 Jul 2026
Entertainment News Live: OTT पर दस्तक देने आ रही ‘मां इंटि बंगारम’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

साउथ सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'मां इंटि बंगारम' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब अपनी ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा में है. थिएटर में दर्शकों का दिल जीतने वाली इस फिल्म का अब फैंस बेसब्री से घर बैठे इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और कब रिलीज होगी. पढ़ें पूरी खबर...

15:03 (IST) 7 Jul 2026
Entertainment News Live: थूक-थूककर बिगाड़ा इस एक्ट्रेस का चेहरा

एक्ट्रेस, राइटर और डायरेक्टर दिव्या उन्नी इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में एक टूथपेस्ट ब्रांड के पोस्टर पर किसी शख्स द्वारा पान की पीक थूकते हुए देखा गया. खास बात यह रही कि पोस्टर पर दिव्या उन्नी का चेहरा था. वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस हरकत की जमकर आलोचना की, वहीं दिव्या ने भी इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी. पढ़ें पूरी खबर...

14:11 (IST) 7 Jul 2026
Entertainment News Live: अंशुला की शादी में इस खास शख्स की झलक ने कर दिया सबको इमोशनल

बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी की बेटी अंशुला कपूर अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. अंशुला ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ 6 जुलाई को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए. शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच एक तस्वीर ने लोगों को सबसे ज्यादा भावुक कर दिया. पढ़ें पूरी खबर...

13:52 (IST) 7 Jul 2026
Entertainment Live News: रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी Ramayana को लेकर फैंस के लिए आई बड़ी अपड़ेट

भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे भव्य और ऐतिहासिक फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. रणबीर कपूर के अभिनय से सजी इस पौराणिक महागाथा के टीजर ने पहले ही लोगों का दिल जीत लिया था और अब इसके ट्रेलर को लेकर फिल्म गलियारों से एक बेहद धमाकेदार खबर सामने आई है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:58 (IST) 7 Jul 2026
Entertainment Live News: फराह खान ने इस हसीना को मोटी कहकर ‘छैंया छैंया’ के लिए किया था रिजेक्ट

शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' का मशहूर गाना 'छैंया छैंया' जबरदस्त हिट रहा था. इस गाने में शाहरुख खान के साथ मलाइका अरोड़ा नजर आई थीं और इसके बाद वह स्टार बन गई थीं. यह गाना आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. पार्टियों से लेकर हर तरह के समारोह में लोग इस गाने पर डांस करना पसंद करते हैं. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यह गाना पहले मलाइका अरोड़ा नहीं, बल्कि एक दूसरी अभिनेत्री को ऑफर किया गया था. लेकिन कोरियोग्राफर फराह खान ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:57 (IST) 7 Jul 2026
Entertainment News Live: Lock Upp 2 में दिखाया सुनीता आहूजा ने शिल्पा शिंदे को विकराल अवतार!

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की एंट्री के साथ ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है. शो में आते ही शिल्पा ने अपने बेबाक अंदाज से कई कंटेस्टेंट्स को निशाने पर लिया. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हो रही है जब उन्होंने सुनीता आहूजा से गोविंदा का जिक्र किया और जवाब में सुनीता का गुस्सा देखने लायक था. पढ़ें पूरी खबर...

12:10 (IST) 7 Jul 2026
Entertainment News Live: 120 करोड़ से बस कुछ कदम दूर 'वेलकम टू द जंगल'

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 11: अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 11 दिन पूरे कर लिए हैं. दूसरे सोमवार को ठीक-ठाक कमाई करते हुए यह फिल्म अब घरेलू बाजार में 120 करोड़ रुपये के बड़े आंकड़े से महज कुछ ही कदम दूर है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:09 (IST) 7 Jul 2026
Entertainment News Live: 37 साल की इस फेमस सिंगर का हुआ निधन

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है. जहां 37 साल की उम्र में हॉलीवुड की फेमस सिंगर के निधन की खबर ने लोगों को सदमा दिया है. उनके इतनी जल्दी दुनिया छोड़कर जाने की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. पढ़ें पूरी खबर...

12:07 (IST) 7 Jul 2026
Entertainment News Live: मंडप पर दूल्हे संग रोमांटिक हुईं अंशुला कपूर

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. 6 जुलाई को अंशुला ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए. शादी के बाद से ही इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

12:05 (IST) 7 Jul 2026
Entertainment News Live: कौन हैं ‘सतलुज’ में दिलजीत दोसांझ की पत्नी?

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' इन दिनों खूब चर्चा में है. फिल्म की कहानी जितनी सुर्खियां बटोर रही है, उतनी ही चर्चा इसकी स्टारकास्ट की भी हो रही है. फिल्म में एक चेहरा ऐसा है, जिसने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है. वो हैं एक्ट्रेस गीतिका विद्या ओहल्यान. पढ़ें पूरी खबर...

12:03 (IST) 7 Jul 2026
Entertainment News Live: क्या शादी से पहले 'प्लेबॉय' थे राम कपूर? खुद किया खुलासा

'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया. पढ़ें पूरी खबर...

10:27 (IST) 7 Jul 2026
Entertainment Live News: 850 करोड़ की हिट दे चुका ये सुपरस्टार बना बच्चों का मसीहा, उठाता है पढ़ाई का खर्च

आज यह अभिनेता साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं. अपने करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं. इतना ही नहीं, वह हजारों बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग करते हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:27 (IST) 7 Jul 2026
Entertainment Live News:संडे को धांसू कमाई के बाद सोमवार को धड़ाम से गिरी आलिया भट्ट की 'अल्फा'

Alpha Box Office Collection Day 4:आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म 'अल्फा' ने पहले वीकेंड पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन पहले सोमवार को इसकी कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. फिल्म ने सीधे तौर पर 9.4 करोड़ की गिरावट दर्ज की है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Jul 07, 2026 09:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola