Tuesday, 8 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर धमाल मचा रही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई ये फिल्म, ट्रेंडिंग लिस्ट में बनाई जगह

नेटफ्लिक्स पर इन दिनों एक फिल्म ट्रेंड कर रही है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. ये एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसे ओटीटी पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. इतना ही नहीं सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ वक्त बाद फिल्म ज्यादातर ओटीटी पर स्ट्रीम होती है. सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्में अक्सर ही ओटीटी पर दो महीने के भीतर दस्तक दे देती हैं. वहीं, हाल ही में नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई है, जो कि ऐसे तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन अब ओटीटी पर धमाल मचा रही है.  

बॉक्स ऑफिस पर रही थी फ्लॉप

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं वह 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में बेहद खराब रिस्पॉन्स मिला था. लेकिन अब ये नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---Advertisement---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

दरअसल, हम बात कर रहे हैं जी.डी.एन की, जो कि 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में लीड रोल में आर माधवन नजर आए हैं और इसका डायरेक्शन कृष्णाकुमार रामाकुमार ने किया है. फिल्म में आर माधवन के अलावा, सत्याराज, जयराम, प्रियामणि जैसे कलाकार नजर आए हैं.

जी.डी.नायडू पर आधारित है फिल्म

जीडीएन एक बायोग्राफिकल ड्रामा है. यह फिल्म लीजेंडरी इंडियन इन्वेंटर और इंडस्ट्रियलिस्ट जी.डी.नायडू पर आधारित है. फिल्म की कहानी आजादी से पहले के वक्त पर आधारित है, जिसमें जी.डी नायडू के जीवन और उनके संघर्ष को लेकर दिखाया गया है. इसके अलावा फिल्म में उनके अविष्कारों के बारे में भी दिखाया गया था.

---Advertisement---

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी जी.डी. नायडू से शुरू होती है, जब वो एक अंग्रेज की खराब बाइक को ठीक करते हैं. ज्यादा औपचारिक शिक्षा न होने के बाद भी उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर खुद को एक शानदार इंजीनियर साबित किया. उन्होंने इलेक्ट्रिक मोटर, इलेक्ट्रिक ड्रेजर, बस ट्रांसपोर्टेशन, शेविंग ब्लेड और कॉटन बिजनेस समेत 100 से ज्यादा आविष्कार किए.

तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म को IMDb पर 8.1 की शानदार रेटिंग मिली है. इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Sep 08, 2026 06:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola