Saturday, 29 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रेग्नेंट सामंथा का मां बनने से पहले ही 11 किलो बढ़ा वजन, बोलीं- ‘फुल-टाइम जॉब…’

Pregnant Samantha Ruth Prabhu Weight Gain: सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में प्रेग्नेंसी से जुड़े फैंस के सवालों का जवाब दिया. सामंथा ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनका 11 किलो वजन बढ़ गया है.

Pregnant Samantha Ruth Prabhu Weight Gain: साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को पूरे दिल से एंजॉय कर रही हैं. जैसा कि सभी जानते हैं कि सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद फिल्मों की शूटिंग से ब्रेक लिया है और मदरहुड के इस सफर को खुशी के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं. इस दौरान सामंथा सोशल मीडिया पर भी सुपर एक्टिव हो गई हैं. एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर समय-समय पर फैंस के साथ पोस्ट शेयर कर रही हैं. अब हाल ही में सामंथा ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ AMA सेशन किया, जिसमें उन्होंने प्रेग्नेंसी से जुड़े फैंस के सवालों का जवाब दिया. इस दौरान सामंथा ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनका 11 किलो वजन बढ़ गया है.  

सामंथा ने किया AMA सेशन

सामंथा रुथ प्रभु ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ 'आस्क मी एनीथिंग' (AMA) सेशन किया. इस सेशन में कई फैंस ने सामंथा से उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़े सवाल पूछे, जिनका एक्ट्रेस ने खुशी-खुशी जवाब दिया और अपने प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस को भी शेयर किया.

---Advertisement---

11 किलो वजन बढ़ गया...

इस AMA सेशन में एक फैन ने सवाल पूछा, 'बतौर नई मम्मी, आप कैसी हैं?' एक अन्य फैन ने पूछा, 'वजन बढ़ रहा है?' इस पर सामंथा ने जवाब में लिखा, 'मैं समझ सकती हूं. मेरा वजन पहले ही 11 किलो बढ़ गया है.' एक और फैन ने बताया, 'कभी-कभी मैं बात शुरू करती हूं और मुझे पता ही नहीं चलता कि वो कहां जा रही है, मां बनने के बाद दिमाग काम नहीं करता.'

फुल-टाइम जॉब जैसा...

इस पर सामंथा ने जवाब दिया, 'इंतजार नहीं कर सकती.' एक दूसरी फैन ने बताया कि नई मां होने के नाते वह बच्चे को दूध पिला रही है, डकार दिला रही है, झुला रही है और फिर यही सब बार-बार दोहरा रही है. इस पर सामंथा ने कहा, 'यह तो अभी से एक फुल-टाइम जॉब जैसा लग रहा है!'

---Advertisement---

मदरहुड ने मेरे लिए...

एक दूसरी फैन ने लिखा, 'मदरहुड ने मेरे लिए उम्मीदों का लेवल और ऊंचा कर दिया है.' इस पर एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, 'यह सुनकर बहुत अच्छा लगा! मुझे उम्मीद नहीं थी कि इस पूरे अनुभव से मुझे इतनी ताकत मिलेगी. मुझे लगा था कि मैं बस अभिभूत हो जाऊंगी.' एक फैन ने पूछा, 'क्या आप इस दौर को एंजॉय कर रही हैं?' सामंथा ने जवाब में कहा, 'दिल से...'  

First published on: Aug 29, 2026 10:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola