Sunday, 16 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर तूफान मचा रही ये रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म, IMDb पर मिली है 7.5 की शानदार रेटिंग

Netflix New Trending Film: ये एक ऐसी साउथ फिल्म है, जिसमें न तो कोई सस्पेंस न ही थ्रिलर और न ही कोई क्राइम मिस्ट्री, लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म इस समय नेटफ्लिक्स के टॉप पर ट्रेंड कर रही है.

Netflix New Trending Film: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिनके दिमाग में साउथ फिल्मों का नाम सुनते ही एक्शन, क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस भरी फिल्में आती हैं. लेकिन आप आज हम आपको एक ऐसी साउथ फिल्म का नाम बताने वाले हैं, जिसमें न तो कोई सस्पेंस न ही थ्रिलर और न ही कोई क्राइम मिस्ट्री, लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म इस समय नेटफ्लिक्स की सबकी फेवरेट मूवी बनी हुई है और टॉप पर ट्रेंड कर रही है. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी लोग इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं. चलिए आपको इस फिल्म और इसकी कहानी के बारे में बताते हैं.  

नेटफ्लिक्स के ट्रेंड चार्ट पर...

हम जिस साउथ फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'इधायम मुरली' है. ये फिल्म इस समय नेटफ्लिक्स के टॉप चार्ट पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म की कहानी इतनी मजेदार है कि हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. इसकी कहानी में एक के बाद एक ट्विस्ट भरे पड़े हैं. इस फिल्म में फाहद फाजिल का एक शानदार कैमियो भी है.

---Advertisement---

IMDb पर 7.5 की शानदार रेटिंग मिली

'इधायम मुरली' एक तमिल फिल्म है, जिसकी कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द गिर्द घूमती है जो जिंदगी में कभी अपने प्यार का इजहार कर पाता. उसकी जिंदगी में कई बार प्यार आता है,लेकिन वो हर बार प्यार का इजहार करने में देरी कर देता है. इस फिल्म की कहानी इतनी मजेदार और इंगेजिंग है कि इसे IMDb पर 7.5 की शानदार रेटिंग मिली है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की शुरुआत इधाया नाम के लड़के की मौजूदा जिंदगी से होती है, जिसकी शादी होने वाली है. लेकिन वो शादी से पहले उस लड़की से अपने प्यार का इजहार करने लिए अमेरिका चला जाता है, जिससे सालों से वो प्यार करता था. वहां से वापस आते समय फ्लाइट में उसकी मुलाकात सूर्या से होती है.

---Advertisement---

कंफ्यूजन के बीच फिल्म...

बाते करते हुए इधाया और सूर्या एक दूसरे के दोस्त बन जाते हैं और दूसरे के बचपन की कहानी सुनाते हैं. फिर इधाया बताता है कि बढ़े होने के बाद है. उसे स्पोर्ट्स ग्रैंड में एक लड़की सामंथा से प्यार हे जाता है. लेकिन बाद में पता चलता है कि सामंथा की एक जुड़वा बहन संयुक्ता भी है. दोनों एक दूसरी जगह स्पोर्ट्स खेलने जाती हैं. इधाया को समझ नहीं आता है कि अपने प्यार का इजहार कैसे और किससे करें. इसी कंफ्यूजन के बीच फिल्म की कहानी घूमती रहती है.

First published on: Aug 16, 2026 09:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola