Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

यूट्यूब पर एकदम फ्री में देखें ये धांसू फिल्म, मिले हैं 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज

---विज्ञापन---

क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी साउथ फिल्म भी है जो सिनेमाघरों में तो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी, लेकिन जब वह इंटरनेट पर आई तो उसने कमाई और व्यूज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए? इस फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए आपको एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस फिल्म को अब तक 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है.

यूट्यूब पर मुफ्त में देखें यह ब्लॉकबस्टर

चिलचिलाती धूप और गर्मी के इस मौसम में अगर आप सिनेमाघर नहीं जाना चाहते, तो घर बैठे ही मनोरंजन का मजा ले सकते हैं. आज के समय में नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म के लिए भारी-भरकम सब्सक्रिप्शन चार्ज देना पड़ता है, लेकिन यूट्यूब पर आपके लिए एक बेहतरीन फिल्म बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध है. पेन मूवीज के यूट्यूब चैनल पर मौजूद इस फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिला है कि इसे अब तक 100 करोड़ यानी 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

---Advertisement---

यह है फिल्म की दिलचस्प कहानी

हम बात कर रहे हैं मशहूर साउथ फिल्म 'जय जानकी नायक' की, जिसे हिंदी में 'खूंखार' नाम से डब किया गया है. फिल्म की कहानी गगन और स्वीटी नाम के दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब लड़की के पिता इस रिश्ते को नामंजूर कर देते हैं और दोनों का ब्रेकअप हो जाता है. इसके बाद गगन किस तरह बिना अपनी पहचान बताए स्वीटी और उसके पूरे परिवार को एक बड़ी मुसीबत से बचाता है, यही इस फिल्म में दिखाया गया है.

बड़े पर्दे पर साबित हुई थी फ्लॉप

साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया था और साजिद कुरैशी इसके प्रोड्यूसर थे. फिल्म में बेलमकोंडा साई श्रीनिवास, रकुल प्रीत सिंह, प्रज्ञा जयसवाल और जगपति बाबू जैसे बड़े कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 36.85 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी. आईएमडीबी पर भी इसे 10 में से सिर्फ 5.2 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

हिंदी बेल्ट में है एक्टर का जलवा

फिल्म के लीड एक्टर बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास ने साल 2014 में फिल्म 'अल्लूदू सीनू' से अपना डेब्यू किया था, जो कि एक हिट फिल्म थी. इसके बाद उन्होंने कवचम, सीता और रक्षासुडु जैसी कई फिल्मों में काम किया. भले ही उनकी कई फिल्में सिनेमाघरों में औसत या फ्लॉप रहीं, लेकिन हिंदी डबिंग की दुनिया में उनका एक अलग ही जलवा है. यूट्यूब पर उनकी हिंदी डब फिल्मों को उत्तर भारत के दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है.

पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं एक्टर

फिल्मों के साथ-साथ बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने काव्या रेड्डी के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हुए थे, जिसे फैंस ने बेहद पसंद किया था. अगर आप भी उनकी इस रिकॉर्डतोड़ फिल्म का मजा लेना चाहते हैं, तो आज ही यूट्यूब पर इसे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 30, 2026 01:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola