Mary Kate Golding Murder: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री की फेमस सेट डेकोरेटर मैरी केट गोल्डिंग की चाकूओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है. इस हमले की वजह से 34 साल मैरी केट गोल्डिंग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हमले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच में जुट गए. ‘द मार्वलस मिसेज मैसेल’, ‘गूजबम्प्स’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ जैसे कई प्रोजेक्ट में काम करने वाली मैरी केट गोल्डिंग के हत्या की खबर ने पूरी इंडस्ट्री में सनसनी फैली दी है. उनकी मौत पर कई सेलेब्स ने दुख जताया है.
चाकुओं से गोदकर हत्या
NYPD ने घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि सेट डेकोरेटर मैरी केट गोल्डिंग पर मंगलवार को न्यूयॉर्क के क्वींस में चाकू से कई बार वार किया गया; इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को रात के करीब 12.24 बजे पुलिस को 114 पुलिस स्टेशन के अंडर 18-64 41 स्ट्रीट में एक हमले की सूचना मिली. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची, जहां अधिकारियों को 34 साल की मैरी केट गोल्डिंग गंभीर रूप से घायल मिली. उनके पीठ पर चाकू के वार के कई निशान थे. इसके बाद मौके पर पहुंची ईएमएस ने मैरी केट को मृत घोषित कर दिया.’
Mary Kate Golding, a set decorator for shows including “The Marvelous Mrs. Maisel,” “Goosebumps” and “Mr. and Mrs. Smith” died Tuesday in Queens, N.Y. after being stabbed. She was 34.
— Variety (@Variety) July 24, 2026
• Police responded to a 911 call at Golding’s apartment just after midnight and her with a… pic.twitter.com/KZtzsDnA9K
कुछ घंटे बाद मिली पति की लाश
चौंकाने वाली बात यह है कि मैरी केट गोल्डिंग के पति जोसेफ अजारेटो भी कुछ ही घंटों बाद एस्टोरिया पार्क में फांसी पर लटके हुए मृत पाए गए. जोसेफ टीवी सीरीज में डेयरडेविल के आर्ट डिपार्टमेंट में काम करते थे. NYPD ने बताया, ‘मंगलवार 21 जुलाई 2026 को सुबह 6.39 बजे पुलिस को एस्टोरिया पार्क साउथ और शोर बुलेवार्ड के पास एक बेहोश व्यक्ति के बारे में सूचना मिली. जब पुलिस टीम वहां पहुंची, तो अधिकारियों को पार्क के अंदर करीब 30 से 35 साल के एक अज्ञात पुरुष की लाश मिली. बताया जा रहा है कि यह शव जोसेफ अजारेटो का है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस को हत्या-आत्महत्या का शक है. इस कपल का छोटा बेटा उनके घर पर मिला.