Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

खुल गई Salman Khan की पोल, Salim Khan का बड़ा खुलासा, मुँह छुपाते दिखे Arbaaz और Sohail

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों NEET पेपर लीक मामले पर दिए गए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो का हालिया पेपर लीक विवाद से कोई सीधा संबंध नहीं है।

Edited By : Priya Singh | Updated: Jul 24, 2026 19:03
Share :
Salman Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों NEET पेपर लीक मामले पर दिए गए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो का हालिया पेपर लीक विवाद से कोई सीधा संबंध नहीं है। यह वायरल क्लिप ‘द कपिल शर्मा शो’ के एक पुराने एपिसोड का है, जिसमें सलमान खान, उनके भाई अरबाज और सोहेल खान के साथ पिता सलीम खान भी शामिल हुए थे। बातचीत के दौरान सलीम खान ने सलमान के बचपन का एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने हंसते हुए बताया कि घर में ‘गणेश’ नाम के एक शख्स को काफी महत्व दिया जाता था। जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो पता चला कि वही व्यक्ति परीक्षा के पेपर मिलने के बाद सलमान तक पहुंचाता था। इस पूरे किस्से को उन्होंने पूरी तरह मजाकिया अंदाज में सुनाया, जिस पर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े। हाल ही में सलमान खान ने NEET पेपर लीक मामले पर छात्रों के समर्थन में कहा था कि मेहनती विद्यार्थियों के साथ न्याय होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पुराना वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि वायरल वीडियो केवल एक मनोरंजक बातचीत का हिस्सा था। इसका किसी वास्तविक पेपर लीक मामले या परीक्षा घोटाले से कोई संबंध नहीं है। इसलिए इसे केवल हास्य के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

First published on: Jul 24, 2026 07:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola