रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो के हालिया एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला का अपने पति गौरव खन्ना को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया है। उनके कमेंट के बाद फैंस के बीच बहस छिड़ गई है और कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में शो में विजिटर्स डे आयोजित किया गया, जहां धीरज धूपर से मिलने उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा पहुंचीं। पत्नी को देखते ही धीरज भावुक हो गए। इसके बाद आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे इस मौके पर बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान श्रेया ने कहा कि लगभग सभी कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके अपने आ चुके हैं। इस पर आकांक्षा ने हंसते हुए कहा कि उन्हें अपने पति गौरव खन्ना से ज्यादा उम्मीद थी कि उनके मम्मी-पापा मिलने आएंगे। उन्होंने मजाक में यह भी कह दिया, “उससे अच्छा तो मेरा कुत्ता ही आ जाता।” आकांक्षा ने कहा कि उस समय उन्हें ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी जिसके साथ वह पूरी तरह सहज महसूस कर सकें। हालांकि उनका बयान हल्के-फुल्के अंदाज में दिया गया था, लेकिन दर्शकों को यह पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि गौरव हमेशा अपनी पत्नी के प्रति सम्मान दिखाते हैं, ऐसे में इस तरह का बयान उचित नहीं है। फिलहाल आकांक्षा के इस कमेंट ने शो की चर्चा और तेज कर दी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या वह अपने बयान पर सफाई देंगी या गौरव खन्ना इस विवाद पर प्रतिक्रिया देंगे।
---विज्ञापन---
Akanksha Chamola expresses her disappointment,कैमरे पर पति की बेइज्जती?,बात सुनकर फैंस रह गए हैरान
रियलिटी शो 'लॉकअप 2' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो के हालिया एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला का अपने पति गौरव खन्ना को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया है। उनके कमेंट के बाद फैंस के बीच बहस छिड़ गई है और कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
First published on: Jul 24, 2026 06:53 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola