बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक एंग्री रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के एक वायरल रेड कार्पेट वीडियो पर नाराज़गी जताते हुए उसे “घिनौना” बताया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई और कई यूजर्स ने भी पशुओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की आलोचना की। दरअसल, वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव एक इवेंट के रेड कार्पेट पर फोटो खिंचवाते नजर आते हैं। इसी दौरान एक स्ट्रीट डॉग वहां बैठा होता है, जिससे फोटोशूट में बाधा आती दिखाई देती है। वीडियो में खेसारी खुद डॉग को हटाते नहीं दिखते, लेकिन उनकी टीम और आसपास मौजूद कुछ लोग उसे हटाने की कोशिश करते हैं। इसी बीच एक शख्स डॉग को पैर से धक्का देता है, जबकि एक महिला उसे टांग पकड़कर घसीटते हुए दूसरी ओर ले जाती नजर आती है। यही दृश्य सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से की वजह बन गया। मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो की तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “ये लोग आखिर हैं कौन? और ये आदमी कौन है जो वहां खड़ा होकर पोज दे रहा है? घिनौना।” उन्होंने वायरल वीडियो पर कमेंट कर भी अपनी नाराज़गी जाहिर की। हालांकि, वीडियो में खेसारी लाल यादव खुद डॉग के साथ दुर्व्यवहार करते हुए नजर नहीं आते। फिलहाल इस विवाद पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स एनिमल क्रूरता के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं और पशुओं के साथ संवेदनशील व्यवहार की अपील कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
गुस्से में तिलमिलाई Malaika Arora, 40 के एक्टर को बताया बेहूदा, रवैये पर उठाते हुए रिएक्शन Viral !
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक एंग्री रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के एक वायरल रेड कार्पेट वीडियो पर नाराज़गी जताते हुए उसे "घिनौना" बताया।
First published on: Jul 24, 2026 01:43 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola