Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bollywood की वो अभागी मां जिसने मांगी बेटी की मौत की दुआ,मुर्दाघर में पड़ा रहा शव। नहीं देख पाई मुंह!

बॉलीवुड अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की निजी जिंदगी गहरे दुखों से भरी रही है। उनकी बड़ी बेटी पायल की असमय मौत आज भी उनके परिवार के लिए सबसे बड़ा जख्म है। बेटी के निधन से पहले और बाद में दामाद के साथ चला कानूनी विवाद भी लंबे समय तक सुर्खियों में रहा।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 24, 2026 13:34
Share :
Moushumi Chatterjee

बॉलीवुड अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की निजी जिंदगी गहरे दुखों से भरी रही है। उनकी बड़ी बेटी पायल की असमय मौत आज भी उनके परिवार के लिए सबसे बड़ा जख्म है। बेटी के निधन से पहले और बाद में दामाद के साथ चला कानूनी विवाद भी लंबे समय तक सुर्खियों में रहा। मौसमी चटर्जी ने अभिनेता और फिल्ममेकर जयंत मुखर्जी से शादी की थी। उनकी दो बेटियां, पायल और मेघा हैं। बचपन से ही पायल टाइप-1 डायबिटीज़ से पीड़ित थीं। उनकी शादी बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से हुई, लेकिन बाद में दोनों परिवारों के बीच रिश्ते बिगड़ गए। इसी दौरान पायल की तबीयत लगातार खराब होती गई और उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई कि वह कोमा में चली गईं। मौसमी चटर्जी ने कई इंटरव्यू में आरोप लगाया कि बेटी की गंभीर हालत के बावजूद उन्हें उससे मिलने नहीं दिया जाता था। मामला इतना बढ़ा कि उन्हें और उनके पति को पायल की गार्जियनशिप के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करना पड़ा। उन्होंने दामाद और ससुराल पक्ष पर लापरवाही के आरोप भी लगाए। करीब दो साल तक कोमा में रहने के बाद दिसंबर 2019 में पायल का निधन हो गया। बेटी की मौत के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ। दामाद ने मौसमी पर अंतिम संस्कार में शामिल न होने का आरोप लगाया, जबकि अभिनेत्री का दावा था कि उन्हें अपनी बेटी का अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिया गया। मौसमी के मुताबिक, यह दर्द आज भी उनके पति और छोटी बेटी मेघा के दिल में जिंदा है।

First published on: Jul 24, 2026 01:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola